फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया भर में मीडिया की स्वतंत्रता के लिए ब्रिटेन का बड़ा कदम, 1 करोड़ पाउंड देने का वादा 

Thu, 11 Jul 2019 05:52 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्रिटेन की सरकार ने दुनिया भर में मीडिया की स्वतंत्रता को बेहतर बनाने के लिए 1.8 करोड़ पाउंड की राशि देने और नए ‘ग्लोबल मीडिया डिफेंस फंड’ के गठन की बुधवार को घोषणा की। ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट ने लंदन में आयोजित मीडिया की स्वतंत्रता पर पहले वैश्विक सम्मेलन में यह घोषणा की।

विज्ञापन


इस सम्मेलन में प्रसार भारती के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भी हिस्सा लिया। प्रकाश ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने और देश में आए मीडिया बूम के मद्देनजर हम दुनिया में प्रेस की आजादी को बेहतर बनाने के कदम का स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में संघर्ष चल रहा है, वहां पत्रकारों को बहुत खतरा होता है। ऐसे में उनकी रक्षा के लिए विशेष फंड का गठन स्वागत योग्य कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें