फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़ी विदेश यात्रा: कैंसर के इलाज के बाद केट मिडलटन का पहला सफर, भारत में आयोजित समारोह में होंगी शामिल

सार

ब्रिटेन के शाही परिवार की सदस्य राजकुमारी केट मिडलटन कैंसर उपचार के बाद अपनी सबसे बड़ी विदेश यात्रा पर भारत आ रही हैं। वह पति विलियम के साथ मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह में शामिल होंगी।
विज्ञापन
प्रिंस विलियम अपनी पत्नी केट मिडलटन के साथ (फाइल) - फोटो : इंस्टाग्राम/केंसिग्टन रॉयल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के शाही परिवार की सदस्या, प्रिंसेस केट मिडलटन कैंसर का इलाज कराने के लगभग दो वर्ष बाद विदेश यात्रा करने वाली हैं। कैंसर के उपचार के बाद केट ने अपनी सबसे बड़ी विदेश यात्रा पर भारत आने का फैसला लिया है। वह अपने पति विलियम के साथ इस सप्ताह उनके वार्षिक अर्थशॉट पुरस्कार समारोह में शामिल होंगी। यह यात्रा तीन दिवसीय होगी, जिसमें मुंबई में कई कार्यक्रम शामिल हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश राजसिंहासन के उत्तराधिकारी 44 वर्षीय प्रिंस विलियम और केट मुंबई में कुछ और कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। वार्षिक अर्थशॉट पुरस्कार समारोह मंगलवार को होगा।साल 2024 में केट मिडलटन के अज्ञात प्रकार के कैंसर से पीड़ित होने की बात सामने आई थी। इलाज के दौरान कीमोथेरेपी करवाने के लगभग दो साल बाद उन्होंने सबसे उच्च-स्तरीय विदेश यात्रा करने का फैसला लिया है। बीमारी से उबरने के संबंध में केट का कहना है कि यह बीमारी अभी भी उनके जीवन को प्रभावित करती है।

विज्ञापन


प्रिंस विलियम अपने पिता किंग चार्ल्स की तरह पर्यावरण से जुड़े अभियान में शरीक होते हैं। उन्होंने 2020 में अर्थशॉट पुरस्कार की स्थापना की थी। इसका लक्ष्य जलवायु परिवर्तन के समाधान खोजना है। इस पुरस्कार के माध्यम से पांच विजेताओं को अपनी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए 10 लाख पाउंड (13 लाख डॉलर) की मदद दी जाती है।

केट की यह यात्रा क्यों महत्वपूर्ण है?

यह केट की कैंसर उपचार के बाद पहली बड़ी विदेश यात्रा है। 2024 में डॉक्टरों ने उन्हें अज्ञात प्रकार के कैंसर का इलाज कराने के लिए कीमोथेरेपी कराने की सलाह दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केट की बीमारी ठीक हो चुकी है, लेकिन वे इसका प्रभाव अभी भी महसूस करती हैं। उनकी मुंबई यात्रा सार्वजनिक उपस्थिति और स्वास्थ्य में सुधार के बाद सामान्य जीवनशैली में वापसी का प्रतीक माना जा रहा है।

अर्थशॉट पुरस्कार क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?

अर्थशॉट पुरस्कार की स्थापना प्रिंस विलियम ने 2020 में की थी। इसका मुख्य लक्ष्य जलवायु परिवर्तन के समाधान खोजना है। यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले पांच विजेताओं को दिया जाता है। प्रत्येक विजेता को अपनी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए 10 लाख पाउंड (13 लाख डॉलर) मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें