फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही परिवार का बड़ा खुलासा: हैरी का चौंकाने वाला बयान, बच्चों से वैसा व्यवहार नहीं करूंगा, जैसा पिता प्रिंस चार्ल्स ने मेरे साथ किया

Sat, 15 May 2021 01:20 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य प्रिंस हैरी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बचपन में माता-पिता की ओर से हुए प्रताड़ित का जिक्र करते हुए कहा कि उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वैसा व्यवहार वह अपने बच्चों के साथ नहीं करेंगे। हैरी अपने परिवार के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गए हैं। 
विज्ञापन
prince harry
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के राजपरिवार के वारिस प्रिंस हैरी लंदन से अमेरिका शिफ्ट हो गए। अपनी पत्नी, बच्चों के साथ अमेरिका में रहेंगे। एक इंटरव्यू के दौरान प्रिंस हैरी ने अपने बचपन, पालन-पोषण और शाही परिवार के सदस्य के तौर पर झेली गई परेशानियों को साझा किया है।  हैरी ने कहा कि वे अपने बच्चों के साथ वैसा व्यवहार नहीं करेंगे, जैसा उनके साथ पिता प्रिंस चार्ल्स ने किया। हैरी के मुताबिक वे शाही परिवार में ‘दर्द और पीड़ा’ का पारिवारिक चक्र तोड़ना चाहते हैं।

विज्ञापन


 प्रिंस हैरी ने कहा, ‘जब अभिभावक की बात करते हैं तो मैंने कई प्रकार के दर्द या पीड़ा का सहा है, तो मुझे लगता है कि यह शायद मेरे पिता या मेरे माता-पिता दोनों ने भी झेला है। इसलिए मैं यह सुनिश्चित करने जा रहा हूं कि दर्द और पीड़ा की उस चेन को तोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में बहुत से आनुवांशिक दर्द और पीड़ाएं हैं, जो वक्त के साथ गुजर जाते हैं। 

खुद के पालन-पोषण के बारे में सोचता हूं तो सहम जाता हूं- हैरी
हैरी के मुताबिक, ‘जब खुद के पालन-पोषण के बारे में सोचता हूं तो सहम जाता हूं। क्योंकि प्रिंस ऑफ वेल्स के लिए यह आसान नहीं था। उन्हें एक रॉयल के रूप में बड़ा किया गया। उन्होंने मेरे साथ वैसा ही व्यवहार किया,जैसा उनके साथ किया गया, लेकिन मैं इसे दोहरना नहीं चाहता। इस परंपरा को मैं तोड़ने जा रहा हूं। मैं अपने बच्चों और पत्नी के साथ वैसा बिलकुल नहीं करूंगा जैसा मेरे साथ हुआ है।’ हैरी ने कहा कि वह अपने पिता को इसके लिए दोषी नहीं ठहरा रहे हैं, लेकिन जब वो 20 साल के थे तो अपने बच्चों के साथ इस तरह की गलतियां करने से बचने का संकल्प लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें