भारतीय मूल के सीईओ ध्रुव बोरुआ के नेतृत्व में विकसित की जा रही हरित हाइड्रोजन-संचालित अंडर-वाटर ट्रांसपोर्टेशन पनडुब्बी प्रणाली को बुधवार को ब्रिटिश सरकार के क्लीन मेरिटाइम डिमॉन्स्ट्रेशन कंप्टीशन के विजेताओं में शामिल किया गया। ध्रव की ओशनवेज कंपनी पूरी तरह से स्वचालित हरित हाइड्रोजन-संचालित पनडुब्बी को विकसित कर रही है,जो समुद्र की निचली सतह पर पाए जाने वाले माइक्रोप्लास्टिक पदार्थों को एकत्र करके पानी से विषाक्त प्रदूषण को हटाकर महासागरों को साफ करने में मदद करती है।
इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में बुधवार को तीन लोगों के साथ एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रवक्ता यूसुफ लतीफ ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को इस दुर्घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विमान का मलबा, रिंबुन एयर, इंतान जया जिले के वाबू पर्वत पर मिला है और बचाव दल का एक दल अब निकासी के लिए दुर्घटनास्थल पर जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे में किसी के भी बचने के समाचार नहीं हैं।
आतंकवाद के खिलाफ जंग बुलंद करने के इरादे से रूस में ओरनबर्ग इलाके में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन के सैन्य अभ्यास के इस छठे संस्करण में 200 भारतीय जवानों ने हिस्सा लिया। इनमें वायुसेना के 38 जवान भी शामिल हैं।
भारतीय सेना ने बताया कि 13 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न देशों की सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने और सैन्य नेतृत्व क्षमता में इजाफा करना है। भारतीय सेना के मुताबिक इस तरह के अभ्यास से एससीओ सदस्य देश आपसी रक्षा तकनीक को बेहतर समझ सकेंगे और आतंकवाद के खिलाफ उनकी लड़ाई में सहयोग का वैश्विक दायरा बढ़ेगा।
कोरोना महामारी के बीच वैज्ञानिकों ने अब दावा किया है कि बंद स्थानों पर दो मीटर की दूरी वायरल संक्रमण को रोकने में नाकाफी है। जर्नल सस्टेनएबल सिटीज एंड सोसाइटी में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार हवा में मौजूद वायरस से बचने के लिए छो मीटर यानी साढ़े छह फीट की दूरी पर्याप्प्त नहीं है। ऐसे स्थानों पर संक्रमण को फैलने से रोकने और वायरस को सांस के जरिए शरीर में जाने से रोकने के लिए दूरी के साथ अन्य उपाय भी करने होंगे। खासतौर से नियमित मास्क पहनना होगा।
नियमित मास्क के अलावा वेंटिलेशन भी है बेहद जरूरी
वैज्ञानिकों का कहना है कि स्कूल, दफ्तर, शॉपिंग कॉम्पलेक्स इत्यादि में वेंटिलेशन की व्यवस्था को अनिवार्य करना होगा। इससे बंद स्थान में साफ सुथरी हवा आएगी और दूषित कण बाहर निकलेंगे।
दूषित कण वायरस का हथियार...
पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के प्रमुख शोधकर्ता डॉ. जेन पेई बताते हैं कि हमने पाया है कि बंद स्थान में मौजूद दूषित कण से वायरस जल्दी से उस व्यक्ति तक पहुंच सकता है, जिसने मास्क नहीं लगाया है। यहां तक की वायरस एक मिनट से दो मिनट के भीतर अगले व्यक्ति तक पहुंचकर उसे संक्रमित कर सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनियाभर में कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट होने का दावा किया है। डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा, पिछले हफ्ते सप्ताह करीब 40 लाख मामले दर्ज हुए। यह बीते दो महीनों में नए संक्रमण मिलने की सबसे बड़ी वैश्विक गिरावट है। वहीं दुनिया भर में कोरोना से हुई मौतों में भी 62000 की गिरावट दर्ज की गई। इसमें सबसे ज्यादा कमी दक्षिण पूर्व एशिया में हुई वहीं अफ्रीका में यह गिरावट करीब सात फीसदी रही।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक पिछले हफ्ते सबसे अधिक नए मामले अमेरिका में मिले, इसके बाद ब्रिटेन, भारत, ईरान, और तुर्की में नए मामले सामने आए। अब तक सबसे तेजी से फैलने वाला डेल्टा वेरियंट के मामले 180 देशों में मिल चुके हैं। इसके अलावा अब भी वयस्कों के मुकाबले बच्चे और किशोर कम संक्रमित हो रहे हैं।