फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब : गर्भवती को 12 हफ्तों बाद पता लगा दो गर्भाशय में पल रहे हैं 4 जुड़वां बच्चे

Sun, 28 Jun 2020 05:32 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।

सार

  • 05 करोड़ में से एक महिला में होती है ऐसी दुर्लभ स्थिति
  • डॉक्टरों ने इसे बताया ‘यूट्रस डाइडेलफिस’
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला, जिसके दो गर्भाशय और दोनों में चार जुड़वां बच्चे। इस बात पर आपको शायद ही यकीन हो लेकिन ब्रिटेन की एसेक्स काउंटी में ऐसा दुर्लभ मामला सामने आया है। जब 12 हफ्ते गर्भवती महिला नियमित जांच के लिए अस्पताल गई तो रिपोर्ट देखकर डॉक्टर हैरान रह गए।

विज्ञापन


सोनोग्राफी में पता लगा कि महिला में दो गर्भाशय हैं और इनमें दो-दो जुड़वां बच्चे पल रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसी स्थिति 05 करोड़ में से एक महिला को ही होती है, जिसे यूट्रस डाइडेलफिस कहते हैं। 28 वर्षीय केली फेयरहर्स्ट को जब इस विचित्र स्थिति का पता लगा तो वह भी सुनकर भौंचक्की रह गईं।

उनका कहना है कि मैंने कभी सोचा ही नहीं था कि दो गर्भाश्यों से जुड़वां बच्चे जन्म लेंगे। साथ ही डॉक्टरों द्वारा उन्हें दो गर्भाशय ग्रीवा होने का भी पता लगा है। केली ने इस स्थिति को भगवान की नियति मानकर स्वीकार किया है।
विज्ञापन


हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें समझाया कि वह भले ही दुनिया में चुनिंदा महिलाओं में से एक हैं लेकिन उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि केली के बच्चे एक जैसे (आइडेंटिकल) हो सकते हैं और इनके जन्म के लिए सीजेरियन प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी।

केली की पहले से ही दो बेटियां हैं और अब वह एक साथ चार बच्चों की मां बनने वाली हैं। जब उनकी दूसरी बेटी का जन्म हुआ था, तब डॉक्टरों ने कहा था कि उन्हें भविष्य में बाइकॉर्नुएट यूट्रस (द्विशृंगी गर्भाशय) हो सकता है। हालांकि, तब तक दूसरा गर्भाशय पूरी तरह विकसित नहीं हुआ था, लेकिन अब सोनाग्राफी में इसका खुलासा हुआ है।

कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, अलग-अलग गर्भाशय होने के कारण अंडा और शुक्राणु, दो अलग-अलग भागों में बंट जाते हैं। इसके चलते दोनों गर्भाशयों में भ्रूण का निर्माण हो जाता है। केली के साथ भी ऐसा ही हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें