फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: सबसे बड़े परिवार में आया नन्हा मेहमान, 22वीं बार मां बनी 44 साल की महिला

Sat, 11 Apr 2020 02:57 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

ब्रिटेन के सबसे बड़े परिवार में एक नन्हा मेहमान आया है। हाल ही में 44 साल की सू रैडफोर्ड ने 22वें बच्चे को जन्म दिया है। एक साल पहले ही उन्होंने अपने 21वें बच्चे को जन्म दिया था। उस समय सू ने कहा था कि यह उनका आखिरी बच्चा है। उनके 48 साल के पति नोएल रैडफोर्ड ने हाल में जन्मी बच्ची की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

विज्ञापन


स्वस्थ हैं मां-बेटी
ब्रिटेन में फैले कोरोना वायरस के बीच मां और बच्ची दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सू की बेटी का वजन तीन किलो है। ब्रिटेन में जन्म के 42 दिन के अंदर माता-पिता को बच्चे का पंजीकरण कराना आवश्यक होता है। पंजीकरण के लिए जहां बच्चे का जन्म हुआ उस जिले के रजिस्ट्री ऑफिस में जाना होता है। हालांकि कोरोना की वजह से पंजीकरण प्रक्रिया रद्द है।

30 साल का है सबसे बड़ा बेटा
सू और नोएल के सबसे बड़े बेटे का नाम क्रिस है जो 30 साल का है। वहीं उनकी बहन सोफिया की उम्र 25 साल है जो खुद तीन बच्चों की मां बन चुकी है। इसके अलावा परिवार के बच्चों में कोहले (23), जैक (23) डेनियल (20), ल्यूक (18), मिली (17), कैटी (16), जेम्स (15), एली (14), एमी (13), जॉश (12), मैक्स (11), टिली (9), ऑस्कर (7), कैस्पर (6), हैली (4), फोबी (3), आर्ची (18 महीने) और बोनी (8 महीने) शामिल हैं। इस जोड़े की 17वीं संतान अब इस दुनिया में नहीं है। क्रिस और सोफिया अब अपने घर में शिफ्ट हो चुके हैं। 
विज्ञापन


10 बेडरूम वाले घर में रहता है परिवार
2004 से पहले तक यह परिवार लगभग 15,000 रुपये के किराए के मकान में रहता था। नोएल का बेकरी का व्यापार है और अब परिवार 10 बेडरूम वाले घर में रहता है। वे हर महीने केवल खाने पर 32 हजार से ज्यादा रुपये खर्च करते हैं। घर में हमेशा सफाई होती रहती है और रोजाना 18 किलो कपड़े धुलते हैं।

बच्चे की चाहत में कराई सर्जरी
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के इस परिवार का गुजारा बेकरी व्यापार से चलता है। नौवें बच्चे के बाद नोएल ने नसबंदी करवा ली थी लेकिन और ज्यादा बच्चों की चाहत में दोबारा सर्जरी कराई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें