फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने चेताया, आर्थिक झटके के लिए तैयार रहें

Sun, 22 Nov 2020 10:58 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
ऋषि सुनक - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी ने पूरी दुनिया के स्वास्थ्य पर तो असर डाला ही है, अर्थव्यवस्था को भी हिलाकर रख दिया है। वहीं, लॉकडाउन के दौर से दोबारा गुजर रहे ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि इस महामारी ने ब्रिटेन के लिए ऐसी स्थितियां बना दी हैं कि देश को 'आर्थिक झटके' के लिए तैयार होना होगा।  

विज्ञापन


उधर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सोमवार को एक संबोधन के जरिए देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए ‘कोविड शीतकालीन योजना’ की घोषणा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री जॉनसन की इस घोषणा में औपचारिक रूप से दो दिसंबर को लॉकडाउन समाप्त होने के बाद कुछ सख्त चरणबद्ध कदमों की उम्मीद है।


वित्त मंत्री सुनक का कहना है कि स्व रोजगार करने वालों और व्यवसायों को महामारी के दौरान करोड़ों पाउंड की राशि दी गई है। उनके अनुसार यह इस ओर संकेत करता है कि अगले साल आयकर बढ़ाने की जरूरत होगी। उनका कहना है कि महामारी से संबंधित उधारी पहले ही 250 बिलियन पाउंड तक पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन


सुनक ने दि सनडे टाइम्स में लिखा है, 'कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण लगने वाले इस आर्थिक झटके के स्तर को लोग साफ तौर पर देखेंगे। हम हर महीने का डाटा देख सकते हैं और यह एकदम स्पष्ट है कि वर्तमान समय में हमारे देश की अर्थव्यवस्था जिस तरह के संकट से गुजर रही है वह काफी चिंताजनक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें