फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palestine: फलस्तीन को देश की मान्यता देने पर विचार कर रहा ब्रिटेन, विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने दी बड़ी जानकारी

Fri, 02 Feb 2024 03:24 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत

सार

ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि उनका देश दो-राष्ट्र समाधान पर इस्राइल और फलस्तीन के बीच वर्षों से चल रही बातचीत के नतीजे का इंतजार किए बिना आधिकारिक तौर पर फलस्तीन राष्ट्र को मान्यता देने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरून - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन गाजा में युद्धविराम के बाद फलस्तीन को आधिकारिक तौर पर देश की मान्यता दे सकता है। ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि उनका देश दो-राष्ट्र समाधान पर इस्राइल और फलस्तीन के बीच वर्षों से चल रही बातचीत के नतीजे का इंतजार किए बिना आधिकारिक तौर पर फलस्तीन राष्ट्र को मान्यता देने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन


विदेश मंत्री डेविड कैमरन पश्चिम एशिया में क्षेत्रीय तनाव को कम करने के उद्देश्य से गुरुवार को लेबनान पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए ब्रिटेन के शीर्ष राजनयिक ने कहा कि जब तक गाजा पर हमास का नियंत्रण रहेगा, तब तक कोई मान्यता नहीं मिल सकती है। लेकिन यह तभी संभव है, जब फलस्तीनी नेताओं के साथ इस्राइली वार्ता जारी है।  ब्रिटेन द्वारा संयुक्त राष्ट्र में फलस्तीन को स्वतंत्र देश की मान्यता देने से प्रक्रिया की शुरुआत हो सकती है। कैमरन ने कहा कि हमारा मानना है कि इस प्रक्रिया की शुरुआत से हम वास्तविक समाधान की ओर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें फलस्तीनी लोगों को बेहतर भविष्य के लिए एक अलग देश बनाने की आवश्यकता है।

वेस्ट बैंक में फलस्तीनियों के खिलाफ हिंसा, बाइडन ने कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फलस्तीनियों पर हमले करने वाले यहूदियों को दंडित करने वाले कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसका मकसद सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमास के हमले के बाद वेस्ट बैंक में फलस्तीनी नागरिकों पर हो रहे हमले को रोकना है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने बताया कि यह आदेश उन लोगों के खिलाफ वीजा और वित्तीय प्रतिबंध लगाएगा, जो फलस्तीनी नागरिकों के खिलाफ हिंसा कर रहे हैं और उनकी संपत्तियों पर कब्जा कर रहे हैं। सुलिवन ने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद वेस्ट बैंक में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें