फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brazil: ट्रंप पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का आरोप, कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति विश्व के सम्राट बनना चाहते

Thu, 20 Feb 2025 08:14 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासलिया

सार

एक इंटरव्यू में लूला दा सिल्वा ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का लोकतंत्र पिछले 70 वर्षों के सर्वश्रेष्ठ शासन का उदाहरण रहा है। लेकिन जिस तरह से ट्रंप काम कर रहे हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि वे दुनिया के सम्राट बनने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले टैरिफ लगाने की धमकी पर भी लूला ने ट्रंप को चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति और नीयत की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। जहां कुछ देश ट्रंप के साथ खड़े हैं तो वहीं कुछ देश ट्रंप की नीतियों का विरोध कर रहें है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने ट्रंप पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप विश्व के सम्राट बनना चाहते हैं। उनको अन्य देशों की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन


एक इंटरव्यू में लूला दा सिल्वा ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का लोकतंत्र पिछले 70 वर्षों के सर्वश्रेष्ठ शासन का उदाहरण रहा है। लेकिन जिस तरह से ट्रंप काम कर रहे हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि वे दुनिया के सम्राट बनने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले गाजा पर कब्जे वाले बयान पर भी ब्राजील के राष्ट्रपति ने ट्रंप पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि फलस्तीनियों को कहां बसाया जाएगा? यह बात समझ से परे है। गाजा की देखभाल खुद फलस्तीनी लोगों को करनी चाहिए।

वहीं टैरिफ लगाने की धमकी पर भी लूला ने ट्रंप को चेतावनी दी थी। राष्ट्रपति लूला ने कहा कि ब्राजील अमेरिका के साथ पारस्परिक सम्मान के आधार पर संबंध चाहता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यदि अमेरिका ब्राजील के उत्पादों पर टैरिफ लगाएगा, तो हम भी वही करेंगे। लूला ने कहा कि ट्रंप को अमेरिका चलाने के लिए चुना गया है और उन्हें ब्राजील चलाने के लिए चुना गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि ट्रंप ब्राजील का सम्मान करें।
विज्ञापन


ब्राजील के अप्रवासियों से किया गया था अपराधियों सा सलूक
पिछले महीने अमेरिका से निर्वासित किए ब्राजील के अप्रवासियों के साथ विमान में अपराधियों सा सलूक किया गया था। उनको विमान में न तो पानी मिला और न ही एसी चलाया गया। विमान में चार घंटे तक तमाम अप्रवासी सांस की समस्या से जूझते रहे थे। अप्रवासी जब ब्राजील पहुंचे तो उनके हाथों में हथकड़ी लगी थी। इस पर ब्राजील सरकार ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। ब्राजील ने कहा था कि प्रवासियों के साथ किया गया यह बर्ताव मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है। ब्राजील सरकार ने इस कृत्य के लिए ट्रंप प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही थी। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें