दे मोरायस के फैसले को उनके साथी जज फ्लावियो डीनो, क्रिस्टियानो जैनिन और कार्मेन लूसिया ने ऑनलाइन सत्र के दौरान मंजूरी दी। रविवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान बोल्सोनारो ने एक सहायक जज से कहा कि दवाइयों में बदलाव के कारण उन्हें घबराहट और भ्रम की स्थिति हुई और उनकी मानसिक हालत बिगड़ गई। इसके चलते उन्होंने निगरानी उपकरण तोड़ने की कोशिश की। उनके डॉक्टरों और वकीलों ने यही दावा दोहराया।
हालांकि, अपने आदेश में जज मोरायस ने लिखा कि बोल्सोनारो ने गंभीर अनुचित व्यवहार में मॉनिटर तोड़ने की बात स्वीकार की है। वे लगातार एहतियाती शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं और अदालत के प्रति स्पष्ट निरादर दिखा रहे हैं।" जज को बताया गया कि एड़ी पर लगे उपकरण को शनिवार को स्थानीय समयानुसार 12.08 बजे छेड़ा गया था, जिसके कुछ घंटे बाद गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया।
बोल्सोनारो अगस्त से घर में नजरबंदी पर थे। शनिवार को यह जानकारी सामने आने के बाद से समर्थक व विरोधी दोनों देशभर के कई शहरों में सड़कों पर उतर आए हैं। हालांकि, सोमवार को बारिश के बीच ब्रासीलिया में संघीय पुलिस मुख्यालय के सामने कुछ ही प्रदर्शनकारी नजर आए। सड़क से गुजरते वाहन चालक भी कभी बोल्सोनारो के खिलाफ तो कभी लूला के समर्थन में हॉर्न बजाते रहे।
ब्राजील में बोल्सोनारो के नाम पर सियासत तेज
संसद का सत्र फिर से शुरू होने के साथ ही तनावपूर्ण सप्ताह की तैयारी चल रही है। इसी बीच, पूर्व राष्ट्रपति के बेटे और सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो ने कहा कि वह अपने पिता के लिए आम माफी बिल लाने की कोशिश जारी रखेंगे। हालांकि हाल के महीनों में इस पहल की रफ्तार धीमी पड़ गई है। उन्होंने कहा कि हम यह पूरा काम 2026 में करेंगे। अगले वर्ष के राष्ट्रपति चुनाव में फ्लावियो भी संभावित उम्मीदवार हैं, जबकि कुछ दक्षिणपंथी नेता परिवार से बाहर किसी उम्मीदवार, जैसे साओ पाउलो के गवर्नर तार्सीसियो दे फ्रेटास, को प्राथमिकता दे रहे हैं।
अन्य वीडियो