प्यार खूबसूरत एहसास है लेकिन कई बार लोग प्यार में हदें पार कर देते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड का कॉल रिसीव नहीं करना एक लड़के को इतना नागवार गुजरा कि उसने 18वीं मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
घटना मलेशिया के शाहआलम की है। सिरफिरे आशिक की उम्र 28 साल है। जानकारी के अनुसार वह एक लड़की से प्यार करता था लेकिन बीच में दोनों किसी कारण अलग-अलग रहने लगे। आठ फरवरी की रात को लड़के ने गर्लफ्रेंड को कॉल लगाया। लड़की ने कॉल नहीं उठाया। उसे लड़की का फोन नहीं उठाना इतना नागवार गुजरा कि उसने आत्महत्या करने का फैसला किया। वह मरने के लिए 18वीं मंजिल पर चढ़ गया।
किसी ने उसे नीचे छलांग लगाने की कोशिश करते देख लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने काफी समझा-बुझाकर लड़के को 18वीं मंजिल से सुरक्षित नीचे उतारा गया। इससे पहले भी लड़का सुसाइड की कोशिश कर चुका है।