कजाखस्तान के दक्षिणी प्रांत झंबिल में सिलसिलेवार बम धमाकों में 60 लोग घायल हो गए। एक सैन्य ठिकाने के बाहर हुए धमाके के बाद आसपास के इलाकों को खाली करा लिया गया है। साथ ही लोगों को दूसरे स्थानों पर पहुंचा दिया गया।
उप रक्षामंत्री रुसलान श्पेकबायेव ने कहा कि धमाकों के बाद वहां पर रखे विस्फोटकों से भरे केंद्र पर आग लग गई।