ईरान के अशांत दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चाबहार में एक पुलिस कमान पोस्ट को निशाना बनाकर किए गए बम हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।
सरकारी टीवी के अनुसार, ‘‘आतंकवादी हमले’’ में कई लोग घायल हो गए हैं। आधिकारिक संवाद समिति आईआरएनए की खबर के मुताबिक, यह कार बम था। हमला सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में हुआ है।