फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: बम विस्फोट से जाफर एक्सप्रेस की छह बोगियां पटरी से उतरीं; इमरान ने दो हफ्ते के लिए प्रदर्शन टाला

Wed, 18 Jun 2025 02:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर/इस्लामाबाद

सार

हाल के महीनों में यह दूसरी बार है, जब जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया है। इससे पहले मार्च में बलूचिस्तान के बोलन इलाके में क्वेटा से पेशावर जाते समय इस पर हमला किया गया था। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। उसने ट्रेन को भी हाईजैक कर लिया था, जिसके बाद सेना ने बचाव अभियान चलाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में बुधवार को रेलवे ट्रैक के पास रखे गए बम में हुए धमाके की वजह से जाफर एक्सप्रेस ट्रेन की छह बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसा सिंध प्रांत के जैकोबाबाद जिले में हुआ। यह अशांत प्रांत बलूचिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


विस्फोट जैकोबाबाद में मवेशी बाजार के पास रेलवे ट्रैक के पास हुआ, जिससे जाफर एक्सप्रेस की छह बोगियां पटरी से उतर गईं। विस्फोट के बाद पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी ने इलाके की घेराबंदी कर दी। अधिकारी फिलहाल विस्फोट के कारण और प्रकृति की जांच कर रहे हैं। विस्फोट के बाद मार्ग पर ट्रेन परिचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। अभी तक किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

इमरान खान ने वैश्विक तनाव के कारण दो सप्ताह के लिए प्रदर्शन टाला 
इस बीच जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने ईरान-इस्राइल संघर्ष के बाद चल रहे वैश्विक घटनाक्रम के कारण अपनी पार्टी के नियोजित राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन को दो सप्ताह के लिए टाल दिया है। पिछले महीने की शुरुआत में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक ने कहा था कि वह केंद्र में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के खिलाफ अपनी पार्टी के आगामी विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जेल से करेंगे। हालांकि, विरोध प्रदर्शन की सही तारीख की घोषणा नहीं की गई। 
विज्ञापन


मंगलवार को अदियाला जेल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी ने कहा कि पीटीआई नेता ने ईरान-इस्राइल संघर्ष के बाद मौजूदा अंतरराष्ट्रीय स्थिति को देखते हुए राष्ट्रव्यापी आंदोलन को दो सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। उन्होंने बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच राष्ट्रीय एकता की आवश्यकता पर जोर दिया है। 

इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में
क्रिकेटर से राजनेता बने 72 वर्षीय इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। अप्रैल 2022 में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल होने के बाद से उन पर भ्रष्टाचार से लेकर आतंकवाद तक के कई मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें