फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: बोइंग का आपराधिक केस किया गया बंद, न्यायाधीश से की 346 मौत के मामले में दर्ज मुकदमे को रद्द करने की मांग

Fri, 30 May 2025 10:27 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

इंडोनेशिया और इथियोपिया में पांच महीने के भीतर दो बोइंग 737 मैक्स विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इस दुर्घटना में 346 लोग मारे गए थे। अब अमेरिकी न्याय विभाग ने एक समझौते के तहत बोइंग के खिलाफ चल रहे आपराधिक केस को बंद कर दिया है। जानिए क्या है मामला?
विज्ञापन
अमेरिकी न्याय विभाग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी न्याय विभाग ने बोइंग को बड़ी राहत दी है। न्याय विभाग ने आपराधिक धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज केस को बंद कर दिया है। वहीं कोर्ट से इंडोनेशिया और इथोपिया के तट पर हुई दो विमान दुर्घटनाओं से जुड़े मुकदमे को रद्द करने की मांग की है। इन हादसों में 346 लोग मारे गए थे। 
विज्ञापन


पिछले सप्ताह अमेरिकी न्याय विभाग ने बोइंग के साथ एक समझौता किया था। इस समझौते के तहत कंपनी को 737 मैक्स जेटलाइनर के बारे में अमेरिकी नियामकों को कथित रूप से गुमराह करने के लिए दर्ज आपराधिक मुकदमे से राहत मिलेगी। अदालती दस्तावेजों के मुताबिक सिद्धांत रूप में समझौते के तहत कंपनी को आपराधिक मामले को खारिज करने के बदले में दुर्घटना पीड़ितों के परिवारों के लिए अतिरिक्त 445 मिलियन अमेरिकी डॉलर सहित 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक करम चुकानी होगी। 

बताया जाता है कि इससे निर्माता को संभावित आपराधिक सजा से बचने में मदद मिलेगी। अब टेक्सास के फोर्ट वर्थ में अमेरिकी जिला न्यायाधीश रीड ओकॉनर यह फैसला लेना है कि मामले को खारिज करने के प्रस्ताव को स्वीकार किया जाए या नहीं, गैर-अभियोजन समझौते की शर्तों को स्वीकार किया जाए या नहीं, तथा मुकदमे को रद्द किया जाए या नहीं। ओकॉनर ने गुरुवार को सभी वकीलों को आदेश दिया कि वे चार जून तक सरकार के प्रस्ताव पर संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करें। लेकिन इस फैसले का कई पीड़ित परिवारों ने विरोध किया है। हालांकि न्याय विभाग ने कहा है कि प्रस्तावित समझौते में पीड़ितों के परिवारों के विचार शामिल थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्षमादान पर पूर्व राष्ट्रपतियों से कितना अलग ट्रंप का रुख? बर्खास्त वकील ने न्याय विभाग के लिए खतरनाक कहा

क्या बोले पीड़ित परिवार
मैसाचुसेट्स निवासी नादिया मिलरॉन की 24 वर्षीय बेटी सम्या स्टुमो की इथोपिया दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। नादिया ने कहा कि न्याय विभाग का झूठा बयान पढ़कर उन्हें दुख हुआ कि यह समझौता सार्थक जवाबदेही सुनिश्चित करेगा। सार्वजनिक लाभ प्रदान करेगा और एक जटिल मामले को अंतिम रूप देगा जिसका परिणाम अन्यथा अनिश्चित होगा। यह कोई मुश्किल या जटिल मामला नहीं है क्योंकि बोइंग ने अपराध स्वीकार किया है। 

कंपनी ने क्या कहा?
बोइंग ने कहा कि कंपनी अपने दायित्वों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें आगे संस्थागत सुधार और निवेश के प्रति प्रतिबद्धता, साथ ही दोनों विमान दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों के परिवारों को अतिरिक्त मुआवजा देगा। हमें उनके नुकसान के लिए गहरा खेद है, तथा हम अपनी कंपनी में व्यापक और गहरे बदलावों को आगे बढ़ाते हुए उनके प्रियजनों की यादों को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमने अपनी सुरक्षा प्रणाली और संस्कृति को मजबूत करने के लिए किए हैं।

ऐसा नहीं होगा:  मार्क लिंडक्विस्ट
दर्जनों पीड़ितों के परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील मार्क लिंडक्विस्ट ने एक बयान में कहा कि ,वह अधिक सशक्त अभियोजन देखना चाहते थे, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि ऐसा होने जा रहा है। इस समय, मैं केवल यही उम्मीद कर सकता हूं कि आपराधिक मामले और मुकदमों ने बोइंग को सुरक्षा में सुधार करने के लिए प्रेरित किया होगा। यही मायने रखता है। हम सभी बोइंग विमान में चढ़ना चाहते हैं और सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'व्यापार घाटा अपनी नीतियों का नतीजा..', अमेरिकी वाणिज्य विभाग के पूर्व अफसर ने ट्रंप को दिखाया आईना

बोइंग पर लगे हैं ये आरोप
बोइंग पर आरोप है कि उसने संघीय विमानन प्रशासन को मैक्स विमान के बारे में गुमराह किया। बोइंग ने एयरलाइनों और पायलटों को नई सॉफ्टवेयर प्रणाली के बारे में नहीं बताया, जो पायलटों की सलाह के बिना विमान के नाक को नीचे कर सकती है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया और इथियोपिया में पांच महीने के भीतर दो बोइंग 737 मैक्स विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। न्याय विभाग ने 2021 में बोइंग पर सॉफ्टवेयर के बारे में एफएए नियामकों को धोखा देने और यह आरोप लगाया कि विमान को सुरक्षित रूप से उड़ाने के लिए पायलटों को कितने प्रशिक्षण की आवश्यकता होगी? अदालती दस्तावेजों में कहा गया है कि नए समझौते के तहत, बोइंग को एक स्वतंत्र अनुपालन सलाहकार रखना होगा, जो आगे सुधार के लिए सिफारिशें करेगा और सरकार को रिपोर्ट करेगा।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें