फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: रनवे से फिसलकर नदी में गिरा बोइंग 737 विमान, सवार थे 136 लोग

Sat, 04 May 2019 05:09 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फ्लोरिडा में नदी में पहुंचा विमान - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका की फ्लोरिडा नदी में बोइंग 737 विमान गिर गया। दुर्घटना के समय विमान में 136 लोग सवार थे। नौसेना एयर स्टेशन जैक्सनविले का कहना है कि हादसे में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। यह घटना शुक्रवार रात नौ बजकर 40 मिनट पर घटी जब विमान क्यूबा से आ रहा था। तभी लैंडिंग के समय रनवे से फिसलकर वह सेंट जॉन नदी में गिर गया। घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चल रहा है। इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन

 


जैक्सनविले के पुलिस कार्यालय का कहना है कि सभी व्यक्ति जिंदा और सही सलामत हैं। वहीं जैक्सनविले के मेयर लेनी करी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दमकल और राहतकर्मी इस समय घटनास्थल पर मौजूद हैं।

घटना के बाद क्रू ने विमान के ईंधन को पानी में जाने से रोका। जैक्सनविले पुलिस ने ट्विटर पर कहा, 'विमान पानी में डूबा नहीं था। सभी व्यक्ति जिंदा है।' उन्होंने ट्विटर पर दो तस्वीरें जारी की है जिसमें दिख रहा है कि विमान मियामी एयरलाइंस का है और वह पानी में खड़ा है।
विज्ञापन


मियामी एयर इंटरनेशनल एक चार्टर एयरलाइन है जो बोइंग 737-800 का संचालन करता है। एयरलाइन के प्रतिनिधियों ने अभी इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बोइंग के प्रवक्ता का कहना है कि कंपनी इस घटना के बारे में जानती है और वह इसे लेकर जानकारी इकट्ठा कर रही है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें