फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेनेजुएला से बिना रिपोर्ट भारत भेजा गया शव: नहीं मिला दिल, दिमाग और फेफड़ा; आखिर क्या हुआ था राकेश के साथ?

Wed, 01 Jul 2026 08:22 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

वेनेजुएला में मृत भारतीय नाविक राकेश चौहान के शव के भारत पहुंचने के बाद हुए पोस्टमार्टम में सभी प्रमुख आंतरिक अंग गायब होने का दावा किया गया है। वहीं, फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए वेनेजुएला के अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच, पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने और भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
मृतक राकेश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेनेजुएला में भारतीय नाविक राकेश चौहान की मौत के बाद उनके शव को बिना विस्तृत जानकारी और कथित तौर पर स्थानीय पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराए उत्तर प्रदेश स्थित उनके गृहनगर भेजे जाने का मामला सामने आया है। फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया ने मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए भारत में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में क्या आया सामने?
फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया के अनुसार, भारत में हुए आधिकारिक पोस्टमार्टम में दावा किया गया कि शव के भीतर कोई भी प्रमुख आंतरिक अंग मौजूद नहीं था। रिपोर्ट के मुताबिक, दिमाग, दिल, दोनों फेफड़े, लिवर, किडनी, प्लीहा, अग्न्याशय, पेट, आंतें, थायराइड, हायोइड, लैरिंक्स और ट्रेकिया सहित कई महत्वपूर्ण अंग नहीं मिले।
विज्ञापन




शरीर पर कहां-कहां मिले टांके?
फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया का यह भी दावा है कि शव पर पहले से कई टांके लगे हुए थे। इनमें गर्दन से प्यूबिक सिम्फिसिस तक 22 टांके और कान से कान तक 21 टांकों का उल्लेख किया गया है। पोस्टमार्टम में मौत से पहले लगी किसी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले। साथ ही यह भी बताया गया कि शव को लगभग एक महीने तक डीप फ्रीजर में रखा गया था। सभी प्रमुख अंग गायब होने के कारण मौत की वास्तविक वजह का पता नहीं चल सका।

ये भी पढ़ें: वेनेजुएला में भूकंप के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई: अस्पतालों पर भारी दबाव; कैसे बढ़ा बीमारियों का खतरा?

FSUI ने दूतावास से किस चीज की मांग की?
इस मामले के सामने आने के बाद  फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया ने वेनेजुएला के अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनकी मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही वेनेजुएला स्थित भारतीय दूतावास से तत्काल हस्तक्षेप करने, पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौत की परिस्थितियों का खुलासा करने तथा परिवार को न्याय और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें