फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Queen Elizabeth: एलिजाबेथ-II का पार्थिव शरीर पहुंचा होलीरूडहाउस पैलेस, चार दिन तक अंतिम दर्शन

Mon, 12 Sep 2022 06:43 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

 सोमवार यानी 12 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पार्थिव शरीर को चौबीस घंटों के लिए महारानी एलिज़ाबेथ के पार्थिव शरीर को सेंट गिल्स कैथेड्रेल एडिनबरा में रखा जाएगा। इसके बाद 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एबे में महारानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पार्थिव शरीर पहुंचा एडिनबर्ग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की राजगद्दी पर सबसे लंबे समय तक काबिज रहने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन गुरुवार को बालमोरल किले में हो गया था। महारानी की मृत्यु के समय उनके परिजन उनके पास थे। रविवार को उनके पार्थिव शरीर को सबसे पहले बालमोरल कैसल से लंदन ले जाया जाया गया। यहां वेस्टमिंस्टर हॉल  में उनका पार्थिव शरीर चार दिनों के लिए रखा जाएगा। इन चार दिनों में लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। महारानी एलिजाबेथ का पार्थिव शरीर स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में होलीरूडहाउस के महल में पहुंच गया। यहां सोमवार दोपहर तक उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। शाही परिवार ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

 

यह है आगे का कार्यक्रम
सोमवार को सम्राट चार्ल्स और क्लीन कॉन्सर्ट लंदन से एडिनबर्ग जाएंगे। दोपहर 2:35 बजे ताबूत को शाही माइल ले जाया जाएगा। राजा-रानी और परिवार के अन्य सदस्य पैदल उनके साथ चलेंगे। ताबूत पर कुछ समय स्कॉटलैंड का ताज रखा जाएगा। यहां ताबूत 24 घंटे रहेगा।

मंगलवार को संक्षिप्त प्रार्थना के बाद ताबूत को एडिनबर्ग एयरपोर्ट ले जाया जाएगा। यहां से एलिजाबेथ की बेटी एनी इसे लंदन ले जाएंगी। शाम 8 बजे लंदन पहुंचने पर इसे बकिंघम पैलेस के बो-रूम में रखा जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को सलामी के बाद ताबूत वेस्टमिंस्टर पैलेस ले जाया जाएगा। शाही परिवार के सदस्य मौन रखकर पीछे चलेंगे। तीन बजे यर वेस्टमिंस्टर हॉल पहुंचेगा। कैंटरब्यूरी के आर्कबिशप रस्में पूरी करेंगे। अंतिम संस्कार होने तक चार दिन ताबूत आम लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा।

जो बाइडन सहित तमाम वैश्विक नेता श्रद्धांजलि देंगे। 
अंतिम संस्कार से पहले सोमवार यानी 12 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पार्थिव शरीर को चौबीस घंटों के लिए महारानी एलिजाबेथ के पार्थिव शरीर को सेंट गिल्स कैथेड्रेल एडिनबरा में रखा जाएगा। इसके बाद 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एबे में महारानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार के दिन देश भर में अवकाश रहेगा। महारानी के अंतिम संस्तकार में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सहित तमाम वैश्विक नेता पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगे। 

बता दें कि बाइडन एकमात्र प्रमुख व्यक्ति नहीं हैं जो रानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अन्य यूरोपीय सम्राटों, राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस बीच, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय ने एलान किया है कि वे ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 70 साल तक शासन करने के बाद गुरुवार को स्कॉटलैंड में अंतिम सांस ली थीं।

बड़े भाई विलियम के साथ आ सकते हैं राजकुमार हैरी
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट को राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन के साथ देखा गया। दोनों दंपति विंडसर कैसल के बाहर महारानी को श्रद्धांजलि देने आए लोगों की भीड़ का अभिवादन करते नजर आए। गौरतलब है कि विलियम और हैरी को मार्च 2020 के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर एक साथ देखा गया है। 
गौरतलब है कि राजकुमार हैरी ने दो साल पहले शाही दायित्वों का परित्याग करने का एलान किया था। उसके बाद ये भी सामने आया था कि प्रिंस हैरी के अमेरिका जाने के बाद विलियम और हैरी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे। कुछ जानकारों का यह भी मानना है कि अब एक बार फिर राजकुमार हैरी अपने राजपरिवार में शामिल हो सकते हैं। 

 ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री डेविड कैमरन ने किया खुलासा 
पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने रविवार को खुलासा किया कि किंग चार्ल्स III ने महारानी एलिजाबेथ के जीवनकाल में ही राजा बनने के बाद की जिम्मेजदारियों को संभालना सीखना शुरू कर दिया था। गौरतलब है कि डेविड कैमरन, 2010 से 2016 के बीच ब्रिटेन के पीएम थे। उन्होंने खुलासा किया कि 10 डाउनिंग स्ट्रीट में उनके कार्यकाल के दौरान तत्कालीन प्रिंस ऑफ वेल्स राजा बनने के बाद की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी लेते थे। उन्होंने कहा कि मैने उनको जिस तरह से सीखते देखा है, उस लिहाज से वह अपने काम में बेहद शानदार हैं। पूर्व पीएम ने किंग चार्ल्स III के बारे में कहा कि वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तरह ही शानदार राजनयिक साबित होंगे। उन्होंने कहा कि वह ब्रिटिश सरकार को अपने नए राज्य प्रमुख के रूप में समर्थन देने में बहुत योग्य उत्तराधिकारी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठकों में कार्रवाई करते हुए देखा और वह सभी को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें