फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव हादसाः यूरोप जा रहे 130 प्रवासियों के लीबिया तट के पास डूबने की आशंका

Fri, 23 Apr 2021 06:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा

सार

  • नाव का मलबा मिला, पर एक भी जीवित नहीं मिला
  • इस साल अब तक 350 से अधिक की समुद्र में डूबने से मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : YouTube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लीबिया के तट के पास भूमध्यसागर में एक नाव डूब जाने से 100 से अधिक प्रवासियों की मौत हो जाने की आशंका है। ये यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


गैर सरकारी संगठन एसओएस मेडिटेरेनी ने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि रबर की नाव का मलबा समुद्र में मिल गया है। नाव में करीब 130 लोगों के सवार होने की सूचना थी। संगठन ने एक बयान में कहा कि सहायता पोत को कोई भी जीवित व्यक्ति नहीं मिला। मलबे के पास कम से कम दस शव मिले हैं।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि हमें काफी दुख है। हम उन परिवारों की पीड़ा को समझ सकते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। यूरोपीय मानवतावादी संगठन ने कहा कि मौजूदा घटना के पहले ही इस साल अब तक 350 से अधिक लोगों की समुद्र में डूबने से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें