फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: कोहाट जिले की पुलिस लाइंस में धमाका, नमाज के वक्त हुआ फिदायीन हमला; 16 की मौत 25 से ज्यादा घायल

Fri, 18 Sep 2026 03:07 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।

सार

पाकिस्तान के  कोहाट जिले की पुलिस लाइंस में स्थित मस्जिद में हुए विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल हुए हैं। धमाका इतना तेज था कि मस्जिद के बाहर एक बड़ा गड्ढा बन गया। 
विज्ञापन
पाकिस्तान में हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को पुलिस लाइंस में मौजूद मस्जिद के पास हुए विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जियो न्यूज के मुताबिक, यह धमाका पुलिस लाइंस के परिसर में मौजूद मस्जिद के पास हुआ। स्थानीय मीडिया इस हमले को फिदायीन हमला बता रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बम धमाके के बाद मस्जिद के बाहर फायरिंग भी की गई है। हालांकि, यह सामने नहीं आया है कि हमला किस आतंकी संगठन की ओर से किया गया।

कोहाट पुलिस लाइंस के गेट से विस्फोटक लदा वाहन टकराया

यह धमाका कोहाट जिले में पुरानी पुलिस लाइन्स के पास स्थित मस्जिद में हुआ, जो खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर से दक्षिण-पश्चिम में लगभग 60 किलोमीटर दूर है। विस्फोटकों से भरा एक वाहन मस्जिद के गेट से जा टकराया, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। इससे मस्जिद के बाहर एक गड्ढा बन गया। पुलिस ने बताया कि घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


प्रांतीय पुलिस प्रमुख ज़ुल्फ़िकार हमीद ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कोहाट पुलिस लाइंस में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती धमाके में कम से कम 16 लोग मारे गए, जिनमें पांच पुलिसकर्मी और 11 आम नागरिक शामिल थे। जिला मुख्यालय (डीएचक्यू) अस्पताल के एमएस ताहिर अली शाह ने बताया कि धमाके के बाद अस्पताल में 15 शव लाए गए हैं। इसके अलावा 50 से ज्यादा घायलों को भी अस्पताल लाया गया है।

उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद पुलिस लाइंस में अतिरिक्त पुलिस बल की टुकड़ी तैनात की गई। बचाव अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट से मस्जिद का बाहरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एक दीवार भी ढह गई। घटना के बाद अधिकारियों ने कोहाट-हंगू रोड को सभी तरह के यातायात के लिए बंद कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने बाद में बताया कि कम से कम 50 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें