फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्सास में पुलिस गोलीबारी में अश्वेत महिला की मौत, डेमोक्रेट नेताओं ने जताया विरोध

Mon, 14 Oct 2019 10:39 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूएस पुलिस
विज्ञापन

अमेरिका में अश्वेतों के खिलाफ चल रहे माहौल के बीच टेक्सास पुलिस ने एक अश्वेत महिला को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। डेमोक्रेट नेताओं ने इस घटना की तीखी निंदा की है। 28 वर्षीय अटाटैना जेफरसन अपने आठ साल के भतीजे के साथ टेक्सास के फोर्ट वर्थ में अपने घर पर थीं लेकिन रात को उनके घर का दरवाजा खुला रह जाने पर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दे दी। 

विज्ञापन


घटना का एक वीडियो फुटेज जारी हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी पहले जेफरसन के घर का चक्कर लगा रहे हैं, उसके बाद उन्हें खिड़की पर एक आकृति आती दिखती है। पुलिस अधिकारी खिड़की पर दिखी आकृति को खड़े होने के लिए कहती है। वह आकृति आदेश का पालन करती है, इसके बाद पुलिस अधिकारी खिड़की के शीशे के आरपार गोली चला देते हैं।

अधिकारियों का कहना है कि गोली चलाने वाले पुलिस अधिकारी को छुट्टी पर भेज दिया गया है और जांच की जा रही है। लेकिन अश्वेत महिला की इस मौत पर अमेरिका में सियासी माहौल तेज हो गया है। डेमोक्रेट पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बीटो ओरोरके ने ट्वीट किया कि शोक के इस पल में हम अश्वेत महिला के परिजनों के साथ हैं। एनएएसीपी ने इस मौत को अस्वीकार्य बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें