बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए अब तक 34 लाख मुर्गियों की पहले ही हत्या की जा चुकी है। हाल ही में बर्ड फ्लू का प्रकोप ब्रिटेन, नीदरलैंड, उत्तरी जर्मनी और बेल्जियम में भी सामने आया है। जापान में बर्ड फ्लू फैलने का यह मामला ऐसे समय पर आया है, जब देश में कोरोना वायरस का प्रकोप फैला हुआ है। अब तक 206,139 लोग जापान में कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 3,050 से अधिक लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।
बता दें कि पूरी दुनिया में अब तक कोरोना वायरस से 79,846,020 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि इससे 1,751,640 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब दुनियाभर में टीकाकरण का दौर शुरू हो गया है। रूस, ब्रिटेन और अमेरिका में टीकाकरण अभियान जारी है।