फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय रोग पर जागरूकता के लिए अमेरिका में बिल पास, भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल ने किया पेश

Thu, 01 Oct 2020 12:15 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिकी संसद ने अमेरिका में दक्षिण एशियाई समुदाय के लोगों में हृदय रोग की बढ़ती खतरनाक दर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से एक द्विदलीय विधेयक पारित किया है। भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल ने ‘साउथ-एशियन हार्ट हेल्थ अवेयरनेस एंड रिसर्च एक्ट’ को प्रतिनिधि सभा में पेश किया।

विज्ञापन


सांसद जयपाल ने कहा, प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला के रूप में, मैं हृदय रोग के जोखिम से जुड़े तथ्यों के बारे में न केवल दक्षिण एशियाई समुदाय को शिक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना चाहती हूं कि हृदय रोग पीड़ित लोगों को देखभाल, उपचार और संसाधन प्राप्त हों।


जयपाल ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका द्विदलीय कानून सदन में पारित हो गया, जो दक्षिण एशियाई अमेरिकी समुदाय को हृदय रोग के संबंध में जागरूक करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। बता दें कि कई अध्ययन में पाया गया है कि अमेरिका में दक्षिण एशियाई लोगों में हृदय रोग की अचानक वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


ये लोग भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों से आकर यहां बसे हैं। विश्व में हृदय रोग से होने वाली मौत के आंकड़ों में 50 प्रतिशत लोग इसी मूल के हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें