फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 24 हजार चिप्स से बनाई गई मोनालिसा की सबसे बड़ी पेंटिंग, गिनीज बुक में नाम दर्ज

Wed, 03 Oct 2018 01:11 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जापान में रविवार को मोनालिसा की दुनिया की सबसे बड़ी पेंटिंग बनाई गई है। इसमें सबसे खास बात है कि इस पेंटिंग को 24 हजार चावल की चिप्स की मदद से बनाया गया है। पेंटिंग की लंबाई 13 मीटर और चौड़ाई 9 मीटर है। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मोनालिसा की इस पेंटिंग को सोका गक्कई (धार्मिक उत्सव) के एक खास कार्यक्रम के तहत 200 स्थानीय लोगों ने 24 घंटे की कड़ी मेहनत में बनाया। यह चिप्स 7 विभिन्न रंगों के थे। शेड देने के लिए सोया सॉस, ग्रीन टी और चीनी आदि का प्रयोग किया गया। शनिवार को बननी शुरू हुई पेंटिंग के आखिरी पीस मेयर के साथ कुछ अन्य लोगों ने लगाए।

इस कार्य में शामिल 7 साल के मी हमानो का कहना है कि उसे पेंटिंग बनाकर बहुत मजा आया। मी के अलावा उसके पूरे परिवार ने भी पेंटिंग बनाने में सहयोग दिया। उसने कहा कि उसे चावल के चिप्स से पेंटिंग बनाना काफी अच्छा लगा। पेंटिंग का गिनीज बुक में दर्ज होने के बाद इसमें इस्तेमाल हुए चिप्स को लोगों को फ्री गिफ्ट के तौर पर बांट दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें