सार
समिति ने कहा, अब इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए लॉन्ग मार्च में अगली कार्य योजना वहीं पर घोषित की जाएगी। सियासी नेता मेहरांग बलोच ने कहा, यह आंदोलन सरकार के विरुद्ध एकजुट आवाज है।
बलोचिस्तान यकजेहती समिति ने कहा कि पाकिस्तान में कथित बलोच नरसंहार और गायब होने के खिलाफ लॉन्ग मार्च बुधवार को डेरा इस्माइल खान के बाद इस्लामाबाद की तरफ कूच कर गया। रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने बड़ी संख्या में रैली में भाग लिया। रैली में पख्तून राष्ट्रवादी नेता अली वजीर ने एकजुटता का आह्वान किया। समिति ने कहा, अब इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए लॉन्ग मार्च में अगली कार्य योजना वहीं पर घोषित की जाएगी। सियासी नेता मेहरांग बलोच ने कहा, यह आंदोलन सरकार के विरुद्ध एकजुट आवाज है।
डेरा बुगती व केच से 8 और लोग जबरन लापता
पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन बलों ने डेरा बुगती और केच के बलोचिस्तान क्षेत्रों से आठ और लोगों को बलपूर्वक उठा लिया और एक अज्ञात जगह भेज दिया है।