फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: राष्ट्रपति बाइडन ने विदेशी सहायता विधेयक को दी मंजूरी, टिकटॉक पर भी पाबंदी लगाने की तैयारी

Wed, 24 Apr 2024 08:47 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन विधेयकों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें यूक्रेन, इस्राइल और ताइवान के लिए मदद शामिल है। जबकि चीनी सोशल मीडिया एप टिकटॉक को अमेरिका में बेचने या प्रतिबंधित करने के लिए मजबूर किया गया है। 
विज्ञापन
जो बाइडन - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को उन विधेयकों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें यूक्रेन, इस्राइल और ताइवान के लिए मदद शामिल है। जबकि चीनी सोशल मीडिया एप टिकटॉक को अमेरिका में बेचने या प्रतिबंधित करने के लिए मजबूर किया गया है। 

विज्ञापन


अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट ने मंगलवार को टिकटॉक को प्रतिबंधित करने वाले विधेयक को पारित किया था। इस विधेयक को 78-18 के मतों से मंजूरी मिली थी। इसके बाद यह विधेयक को राष्ट्रपति बाइडन के हस्ताक्षर का इंतजार था। बाइडन के हस्ताक्षर के बाद चीनी मूल की कंपनी को ऐप के स्वामित्व को वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। अगर कंपनी ऐसा नहीं करती है तो उस पर अमेरिका में प्रतिबंध लग सकता है। 


सीनेट ने मंगलवार की शाम मतदान वोट करके विदेशी सहायता विधेयक को पारित किया था। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने पुष्टि की कि बाइडन ने अपने संबोधन से पहले विधेयक पर हस्ताक्षर किए। अमेरिकी अधिकारियों ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि विदेशी सहायता विधेयक के कानून बन जाने के बाद यूक्रेन को एक अरब अमेरिकी डॉलर के हथियार भेजने की पेंटागन की योजना है। 
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन रूसी सेना पर पहले हमलों में अमेरिका द्वारा गोपनीय रूप से आपूर्ति की गई लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है। एसोसिएट प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के वाइस चेयरमैन ने बताया कि यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें प्रदान करने का यह सही समय है। 

अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन रूसी सेना पर पहले हमलों में अमेरिका द्वारा गोपनीय रूप से आपूर्ति की गई लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है। एसोसिएट प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के वाइस चेयरमैन ने बताया कि यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें प्रदान करने का यह सही समय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें