फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: बाइडन ने क्लिंटन के साथ मिलकर 5 दिनों में $40 मिलियन जुटाए, जिल बाइडन ने इकट्ठा किए $1.5 मिलियन

Wed, 19 Jun 2024 03:39 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, वाशिंगटन डीसी

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इस समय पुन निर्वाचन के लिए धन इकट्ठा करने में जुटे हुए हैं। पिछले 5 दिनों में उन्होंने क्लिंटन और ओबामा के साथ मिलकर $40 मिलियन जुटाए हैं।
विज्ञापन
जो बाइडन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ मिलकर पुननिर्वाचन अभियान के तहत पैसे जुटाने में लगे हुए हैं। दोनों नेताओं ने एक साथ मिलकर मंगलवार को 8 मिलियन डॉलर जुटाए। वहीं पिछले 5 दिनों में बाइडन ने कुल 40 मिलियन डॉलर की धनराशि जुटाई है. 

बाइडन पुननिर्वाचन अभियान के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति बाइडन 40 मिलियन अमरिकी डॉलर की बड़ी धनराशि जुटाने में सफल रहे हैं। शनिवार को लॉस एंजिल्स में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बरामक ओबामा के साथ मिलकर 30 मिलियन अमरिकी डॉलर का फंड इकट्ठा किया था। वहीं जिल बाइडन खुद भी फंड जुटाने में लगी हुई हैं और उन्हें 1.5 मिलियन डॉलर प्राप्त हुए हैं। 

विज्ञापन


बाइडन के पुन निर्वाचन अभियान में ये लोग जुटा रहे हैं धनराशि
बिडेन और क्लिंटन ने न्यूयॉर्क में रेडियो सिटी म्यूजिक हॉल में मार्च के फंडरेजर में ओबामा के साथ दिखाई दिए। जो कि मंगलवार के कार्यक्रम की सुर्खियां बना रहा। यह कार्यक्रम वर्जीनिया के पूर्व गवर्नर टेरी मैकऑलिफ के घर पर आयोजित किया जा रहा है, जो कि लंबे समय से क्लिंटन के सलाहकार हैं। 

इसके अलावा जिल बिडेन और पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन भी वाशिंगटन डी.सी. के एक उपनगर मैकलीन, वाशिंगटन में धन संचय कार्यक्रम में शामिल होंगी।

पिछले सप्ताह के अंत में बराक ओबामा के साथ किया था कार्यक्रम

पिछले सप्ताह के अंत में लॉस एंजिल्स में धन इकट्ठा करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाइडन और ओबामा के अलावा अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और जूलिया रॉबर्ट्स भी शामिल थे। यह डेमोक्रेटिक पार्टी के इतिहास में धन संचय करने वाला सबसे बड़ा कार्यक्रम था। 
विज्ञापन


बाइडन ने फंड इकट्ठा करने का अभियान तेज किया

बाइडन ने पुननिर्वाचन के लिए पैसे इकट्ठा करने का अभियान तेज कर दिया है। इसका सबसे बड़ा कारण उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप हैं। जिन्होंने चुनाव के लिए काफी पैसा इकट्ठा कर लिए हैं। ट्रंप ने अप्रैल में अरबपति निवेशक जॉन पॉलसन के फ्लोरिडा स्थित घर पर एक सभा में 50.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए थे।

 

 

 

बिडेन ने अपने धन उगाही की गति तेज कर दी है क्योंकि उनके संभावित रिपब्लिकन चैलेंजर, डोनाल्ड ट्रम्प ने संकेत दिया है कि वह पैसे के खेल में बढ़त हासिल कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, ट्रम्प ने अप्रैल में अरबपति निवेशक जॉन पॉलसन के फ्लोरिडा स्थित घर पर प्रमुख दानदाताओं की एक सभा में 50.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें