फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biden Palestinian Visit: बाइडन ने प्रिंस सलमान से हाथ नहीं मिलाया, मुट्ठियां टकराकर काम चलाया

Sat, 16 Jul 2022 06:43 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैथेलहम

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इन दिनों मध्य पूर्व के दौरे पर हैं। उन्होंने एक दिन पहले ही इस्त्राइली पीएम यैर लापिद से ईरान के तेजी से बढ़ रहे एटमी कार्यक्रम पर चर्चा की थी। 
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्की के इस्ताम्बुल में दूतावास के भीतर पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद सऊदी अरब को दुनिया में अकेला करने की बात कहने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सऊदी अरब की यात्रा पर पहुंच गए। यहां उनकी युवराज मोहम्मद बिन सलमान से पहली मुलाकात हुई। बाइडन ने मोहम्मद और अन्य सऊदी मंत्रियों से हाथ नहीं मिलाया और मुट्ठियां टकराकर काम चलाया। उनकी मोहम्मद से बात भी नहीं हुई। हालांकि इससे ठीक पहले इस्राइल यात्रा के दौरान बाइडन इस्राइली पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से हाथ मिलाते दिखे थे। उधर, बाइडन की यात्रा के बावजूद सऊदी ने तेल उत्पादन बढ़ाने की घोषणा नहीं की। इस कारण कच्चे तेल के दाम 2.5 फीसदी बढ़ गए।

विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों का कहना है, सऊदी के तेल उत्पादन बढ़ाने से उसे चार दशक की सबसे ज्यादा मुद्रास्फीति से निपटने में मदद मिल सकती है। मानवाधिकारों पर चर्चा का दावा करने वाले बाइडन मक्का प्रांत के गवर्नर प्रिंस खालिद अल फैसल से मिले। इसके बाद मोहम्मद से मुलाकात के दौरान सऊदी टीवी ने उन्हें मुट्ठियां टकराते दिखाया। एजेंसी

फलस्तीन के लोगों की स्वतंत्र राष्ट्र की मांग पूरी होना अभी संभव नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बैथेलहम में शुक्रवार को कहा कि फलस्तीन के लोगों की स्वतंत्र राष्ट्र की मांग पूरी होना अभी संभव नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी तट की यात्रा के दौरान उन्होंने इस्राइल और फलस्तीन के बीच अधर में लटकी शांति प्रक्रिया को फिर ले शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। मुलाकात के बाद वे सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए। जिसके बाद वह ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं, जिन्होंने इस्राइल से सीधे सऊदी अरब से उड़ान भरी है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी ये उड़ान ईरान के बढ़ते खतरे के बीच दोनों देशों के बीच संबंधों को गर्म कर सकती है। जो बाइडन के सऊदी पहुंचने के बाद सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने यहां शाही महल में राष्ट्रपति के रूप में पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का स्वागत और मुलाकात की।

बाइडन इन दिनों मध्य पूर्व के दौरे पर
गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इन दिनों मध्य पूर्व के दौरे पर हैं। उन्होंने एक दिन पहले ही इस्त्राइली पीएम यैर लापिद से ईरान के तेजी से बढ़ रहे एटमी कार्यक्रम पर चर्चा की थी। इस्राइली नेता ने ईरान को एटम संपन्न न होने देने का संकल्प लिया। शुक्रवार को सऊदी अरब दौरे पर रवाना होने से पहले बाइडन ने लापिद से क्षेत्र के एकीकृत होने पर जोर दिया। 

शुक्रवार को बेथलेहम में उन्होंने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यद्यपि फलस्तीनियों के लिये 31.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता की घोषणा की। इस दौरान शांति वार्ता को लेकर उन्होंने कहा कि  वार्ता को फिर से शुरू करने के लिए जमीन अभी तैयार नहीं हुई है इसके बावजूद अमेरिका और मेरा प्रशासन दोनों पक्षों को करीब लाने के प्रयासों से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि ये जमीन दोनों देशों के लिए है। उन्होंने ये भी कहा कि  दोनों देश (फलस्तीन और इस्त्राइल) शांति और सुरक्षा में कंधे से कंधा मिलाकर रह रहे हैं। इस दौरान फलस्तीन के राष्ट्रपति अब्बास ने कहा कि अब वह समय आ गया है जब हम अपनी जमीन पर इस्त्राइल के कब्जे के इतिहास को बदल दें। 

वेस्ट बैंक जाएंगे बाइडन, फलस्तीनियों के लिए खास पेशकश की उम्मीद नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन फलस्तीनी नेताओं के साथ वार्ता के लिए इस्राइली कब्जे वाले वेस्ट बैंक जा रहे हैं। लेकिन उनके पास क्षेत्रीय शांति के मकसद से धन मुहैया कराने के अलावा कोई खास पेशकश नहीं होगी। वे वित्तीय मदद के तौर पर यहां 31.6 करोड़ डॉलर की घोषणा करेंगे।

हालांकि इस धन में से एक तिहाई के लिए अमेरिकी कांग्रेस (संसद) की मंजूरी की जरूरत होगी। इस बात की भी संभावना है कि वे फलस्तीनियों के लिए संचार संपर्क प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए इस्राइल की प्रतिबद्धता पर कुछ कहें। बाइडन फलस्तीनी राष्ट्र के लिए अपना समर्थन जता सकते हैं लेकिन इसके लिए आगे का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं है। गंभीर शांति वार्ता का अंतिम दौर एक दशक से भी अधिक समय पहले अटक गया था, जिससे लाखों फलस्तीनी वेस्ट बैंक में इस्राइली सैन्य शासन के अधीन रह रहे हैं। जबकि इस्राइल वेस्ट बैंक क्षेत्र में बस्तियों का लगातार विस्तार कर रहा है।

बाइडन के रास्ते में जुटे फलस्तीन समर्थक
बाइडन के एक स्थानीय अस्पताल के दौरे से पहले पूर्वी येरूशलम में करीब दो दर्जन फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारी एकत्र हो गए। ये सभी पत्रकार शिरीन अबू अकलेह के झंडे-पोस्टर पकड़े थे जो मई में वेस्ट बैंक में इस्राइली सैन्य हमले के दौरान मारी गई थीं। बाइडन फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मिलने बेथलहम जाने से पहले अगस्ता विक्टोरिया अस्पताल का दौरा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें