फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Berlin Pride Attack: बर्लिन पुलिस का दावा- इस्लामी कट्टरपंथी समूहों से जुड़ा है आरोपी, संदिग्ध की तलाश तेज

Sun, 26 Jul 2026 07:50 AM IST
Pavan पीटीआई, बर्लिन

सार

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में LGBTQ+ प्राइड कार्यक्रम के दौरान हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी बर्लिन का रहने वाला है और उसका संबंध इस्लामी सर्किल्स से है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी और तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
बर्लिन प्राइड पर हमले में खुलासा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में LGBTQ+ समुदाय के प्राइड कार्यक्रम के दौरान हुए हमले के मामले में पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का संबंध बर्लिन में सक्रिय इस्लामी कट्टरपंथी समूहों या नेटवर्क से है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए तेजी से छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


क्या है पूरा घटनाक्रम?
बर्लिन में शनिवार रात वार्षिक क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे (प्राइड) कार्यक्रम के दौरान एक कार भीड़ में घुस गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि यह हादसा था या जानबूझकर किया गया हमला। वहीं, बर्लिन के मेयर काई वेगनर ने इसे शहर की आजादी और खुले समाज पर हमला बताया है।

यह भी पढ़ें- Germany Vehicle Attack: बर्लिन के CSD प्राइड इवेंट के दौरान संदिग्ध हमला, एक की मौत और 17 घायल; क्या है मामला?
विज्ञापन


आरोपी को लेकर बर्लिन पुलिस ने क्या कहा?
बर्लिन पुलिस के प्रवक्ता फ्लोरियन नाथ ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जांच के शुरुआती चरण में ही संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी का नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है, लेकिन वह पहले से पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज है और बर्लिन का ही रहने वाला है। उन्होंने आगे कहा, 'हमने शुरुआती जांच के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान कर ली है। वह बर्लिन में सक्रिय इस्लामी समूहों से जुड़ा हुआ है और पुलिस उसे पहले से जानती है'।

विज्ञापन


संदिग्ध की तलाश में छापेमारी तेज
उन्होंने बताया कि संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और उसकी तलाश पूरी तेजी से जारी है। हालांकि, पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि हमले का मकसद क्या था और घटना में कितने लोग घायल हुए। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- फ्रांस-स्पेन में आग का तांडव: 2.5 लाख+ लोगों ने घर छोड़े, सैकड़ों एकड़ जंगल खाक; राष्ट्रपति मैक्रों क्या बोले

क्या है बर्लिन का प्राइड कार्यक्रम?
बर्लिन का प्राइड कार्यक्रम हर साल बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के साथ आयोजित किया जाता है। इस आयोजन में LGBTQ+ समुदाय के अधिकारों, समानता और विविधता के समर्थन में हजारों लोग शामिल होते हैं। ऐसे में इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था और कट्टरपंथी गतिविधियों को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें