फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजरायल में चुनाव से पहले बेंजामिन नेतन्याहू की भारत दौरे की योजना

Mon, 08 Jul 2019 07:01 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल)
विज्ञापन
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू का देश में होने वाले आम चुनावों से पहले भारत का दौरा करने की उम्मीद है। उन्हें आशा है कि इस कदम से आगामी सितंबर में होने वाले आम चुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान को धार देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इस आशय का कॉलम इजरायल के एक प्रमुख अखबार में प्रकाशित हुआ है।

इजरायल में अप्रैल में हुए चुनावों में सरकार का गठन नहीं हो सका था इसलिए यहां अब दोबारा चुनाव करवाये जा रहे हैं। नेतान्याहू गठबंधन बनाने में नाकाम साबित हुये थे और देश की संसद नेसेट में मई को हुए मतदान में सांसदों ने 74-45 के अनुपात में बंट कर देश में दोबारा आम चुनाव करवाने का ऐतिहासिक फैसला लिया था। 

हारित्ज में कॉलम लिखने वाले योस्सी वेरटर ने लिखा है कि नेतान्याहू की किस्मत दगा दे चुकी है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोटो खिंचवाना उनकी मदद करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए यरूशलम के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि वे दिल्ली से संपर्क कर रहे हैं ताकि नेतान्याहू को दिल्ली से न्यौता मिल सके। 

इस घटना से परिचित सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नेतान्याहू की एक दिन की यात्रा पर फैसला किया जा चुका है और यह भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय ने सुझाव दिया है कि यह यात्रा 25 अगस्त से शुरू होने वाले सप्ताह में हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें