फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: नेतन्याहू की नई सरकार आज ले सकती है शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

Thu, 29 Dec 2022 10:05 PM IST
Jeet Kumar एजेंसी, येरूशलेम।

सार

इस्राइल के सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेतन्याहू ने नया कार्यकाल शुरू करने से पहले देश और विदेश में इस आशंका को दूर करने की कोशिश की है
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के मनोनीत पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी राजनीतिक वापसी की दिशा में अंतिम कदम उठाते हुए बुधवार को सहयोगी दलों के साथ गठबंधन समझौतों को अंतिम रूप दिया। संभावना है कि रिकॉर्ड छठा कार्यकाल शुरू करने के लिए नेतन्याहू की नई सरकार बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण करेगी। राष्ट्रवादी और धार्मिक दलों के संगठनों ने पिछले महीने स्पष्ट चुनावी जीत हासिल की थी।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी बधाई 
वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू को सरकार बनाने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "हमारी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद है।"

इस्राइल के सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेतन्याहू ने नया कार्यकाल शुरू करने से पहले देश और विदेश में इस आशंका को दूर करने की कोशिश की है कि उनकी सरकार अल्पसंख्यक अधिकारों को खतरे में डालेगी, न्यायपालिका को नुकसान पहुंचाएगी और फलस्तीनियों के साथ संघर्ष को बढ़ाएगी। विदेशों में बयानों और साक्षात्कारों में नेतन्याहू ने बार-बार कहा है कि वह नागरिक अधिकारों की रक्षा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें