फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: नंदीग्राम हिंसा को लेकर राज्यपाल ने की ममता की आलोचना, कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने का दिया निर्देश

Fri, 24 May 2024 04:16 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

West Bengal: एक आधिकारिक पत्र में राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'खूनखराबा' खत्म करने और आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के मापदंडों के भीतर सभी जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंदा बोस और सीएम ममता बनर्जी (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में एक बुजुर्ग महिला की कथित हत्या को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की निंदा की। एक विश्वस्त सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बोस ने बनर्जी को तत्काल कार्रवाई करने और उन्हें कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


एक आधिकारिक पत्र में बोस ने बनर्जी को 'खूनखराबा' को समाप्त करने और आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के मापदंडों के भीतर सभी जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राज्यपाल ने नंदीग्राम में नंदीग्राम में राज्य प्रायोजित हिंसा पर नाराजगी जाहिर की और जोर देकर कहा कि किसी भी संवैधानिक उल्लंघन के मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। पत्र गुरुवार की शाम राज्य सचिवालय को भेजा गया। 
 
उन्होंने मुख्यमंत्री को तत्काल कार्रवाई करने और एक रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को संविधान के अनुच्छेद 167 के तहत ऐसा करने का अधिकार है। संविधान ते किसी भी उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री को एमसीसी के मापदंडो के भीतर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन


नंदीग्राम में बुधवार रात भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। महिला अनुसूचित जाति समुदाय से ताल्लुक रखती थी। जिसके बाद गुरुवार को वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। 

तामलुक लोकसभा सीट के तहत आने वाले इस इलाके में 25 मई को मतदान होना है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनाचुरा गांव में पार्टी कार्यकर्ता रतिबाला आरही की कथित हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस समर्थित अपराधियों को जिम्मेदार ठहराया और नंदीग्राम में टायरल जलाए, सड़कें जाम कीं और दुकानें बंद कराईं। पुलिस ने कहा कि बुधवार की रात अज्ञात हमलावरों के हमले में रतिबाला के बेटे संजय और सात अन्य घायल हुए।

पुलिस, केंद्रीय बलों और आरएएफ कर्मियों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। कथित हत्या के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें