फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्जियम : नाटो ने रूस के साथ काम करने के लिए नए सुरक्षा प्रस्ताव के तहत शर्तें तय कीं

Sat, 18 Dec 2021 01:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ब्रुसेल्स

सार

रूस के साथ काम करने के लिए नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने अपने नए सुरक्षा प्रस्ताव के तहत शर्तें तय कीं। कहा कि साथ काम करने से यूक्रेन को लेकर पैदा हुए तनाव को कम करने में मदद मिलेगी।
 
विज्ञापन
नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने शुक्रवार को अपने नए सुरक्षा प्रस्ताव के तहत रूस के साथ काम करने के लिए शर्तें तय कीं और आपसी भरोसा बढ़ाने के लिए मॉस्को के साथ काम करने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि साथ काम करने से यूक्रेन को लेकर पैदा हुए तनाव को कम करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


रूस ने भी सुरक्षा समझौता मसौदा देकर बातचीत की इच्छा जताई
रूस ने भी एक मसौदा दस्तावेज दिया है जिसमें सुरक्षा व्यवस्था का खाका है। इसमें उसने अमेरिका और नाटो साझेदारों से बातचीत करने की मंशा प्रकट की है। हालांकि इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन क्रेमलिन ने कहा है कि वरिष्ठ रूसी राजदूत तटस्थ देश प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए जाने को तैयार हैं।

स्टोल्टेनबर्ग ने बताया कि नाटो को दस्तावेज मिले हैं और रूस के साथ होने वाले किसी भी संवाद में मॉस्को की कार्रवाई को लेकर नाटो की चिंता पर भी बात होनी चाहिए। यह यूरोपीय सुरक्षा के प्रधान सिद्धांत और दस्तावेज पर आधारित होगी जिसे यूक्रेन सहित यूरोपीय साझेदारों से विचार विमर्श कर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, नाटो के 30 सदस्य देशों ने स्पष्ट कर दिया है कि रूस को तनाव कम करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, हम विश्वास बहाली के कदमों को मजबूत करने के लिए काम करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें