फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्जियम: पूर्व राजा डीएनए टेस्ट में फंसे, 51 साल बाद बोएल को माना अपनी बेटी

Thu, 30 Jan 2020 02:35 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स।

सार

  • अल्बर्ट द्वितीय ने देश की कलाकार डेल्फीन बोएल को माना अपनी बेटी
  • 51 साल पहले अठारह साल तक बोएल की मां से रहे प्रेम संबंध
विज्ञापन
DNA TEST
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेल्जियम के पूर्व राजा अल्बर्ट द्वितीय 51 साल पहले रहे प्रेम संबंध के दौरान उनकी एक बेटी की पैदाइश पर फंस गए हैं। डीएनए टेस्ट के पॉजिटिव नतीजे आने के बाद बेल्जियम की कलाकार डेल्फीन बोएल को उन्होने अपनी बेटी मान लिया है।
विज्ञापन


डेल्फीन बोएल ने 20 साल पहले यह मामला उठाया था लेकिन उस वक्त अलबर्ट ने उनके दावे को अस्वीकार करते हुए उन्हें बेटी का दर्जा देने से मना कर दिया। डीएनए परीक्षण के बाद मुकदमा डेल्फीन के पक्ष में आया। देश के पूर्व राजा अल्बर्ट द्वितीय अब 85 साल के हो चुके हैं।

उन्होंने बाकायदा बयान जारी कर बेल्जियम की आर्टिस्ट डेल्फीन बोएल को अपनी बेटी के रूप में स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि वह इस पीड़ादायक कानूनी लड़ाई का अंत चाहते हैं। बता दें कि अल्बर्ट द्वारा बोएल को बेटी न मानने पर वे इस मामले को 2013 में अदालत तक ले गईं। तब स्वास्थ्य कारणों से अल्बर्ट राजा के पद से हट गए थे।
विज्ञापन


कोर्ट ने जब विवाद सुलझाने के लिए डीएनए परीक्षण को कहा तो बोएल तुरंत तैयार हो गईं जबकि कोर्ट के कहने के बावजूद अल्बर्ट डीएनए टेस्ट के लिए राजी नहीं हुए। अदालत ने जब 2019 में हर सुनवाई पर अलबर्ट को पांच हजार यूरो का जुर्माना लगाना शुरू किया तब जाकर वे डीएनए टेस्ट को राजी हुए। अल्बर्ट द्वितीय 1993 में बेल्जियम के राजा बने थे।

अठारह साल बोएल की मां से रहे संबंध
अल्बर्ट द्वितीय के पद से हटने के बाद उनके बड़े बेटे फिलिप को सत्ता मिल गई। अल्बर्ट के उनकी पत्नी से तीन बच्चे हैं। डेल्फीन बोएल की मां के मुताबिक उनके पूर्व राजा के साथ 1966 से 1984 तक प्रेम संबंध रहे थे। इसी दौरान बेटी का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें