रूस के बाद बेलारूस दुनिया का पहला ऐसा देश बना गया है, जिसने स्पुतनिक वी वैक्सीन को कोरोना के खिलाफ अपने नागरिकों को लगाने की अनुमति दी है। बेलारूस में शुरू होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम में लोगों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) ने इसकी जानकारी दी है।