फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीसी का एलान, 1995 में राजकुमारी डायना के साक्षात्कार की होगी जांच

Thu, 19 Nov 2020 02:07 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
Princess Diana (File Photo) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बीबीसी ने बुधवार को राजकुमारी डायना के साथ 1995 में एक विस्फोटक साक्षात्कार के बारे में जांच शुरू करने की घोषणा की है। जिसमें राजकुमारी डायना ने पहली बार अपने पति राजकुमार चार्ल्स के विवाहेतर संबंधों से लेकर उनकी बीमारी, उनके बच्चे, मीडिया और ब्रिटेन में राजशाही के भविष्य तक सभी विषयों पर खुलकर बातचीत की थी।

निगम ने कहा कि उसने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जॉन डायसन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जो जांच का नेतृत्व करेंगे। यह मामला दिवंगत राजकुमारी के भाई चार्ल्स स्पेंसर के कॉल के बाद सामने आया है। 

विज्ञापन



स्पेंसर ने आरोप लगाया है कि साक्षात्कार का संचालन करने वाले प्रमुख 'पैनोरमा' कार्यक्रम के संवाददाता, मार्टिन बशीर ने उनकी बहन का साक्षात्कार लेने को राजी करने के लिए नकली दस्तावेज दिखाए थे। नवंबर 1995 में दिए गए इस साक्षात्कार को दुनियाभ में रिकॉर्ड लगभग दो करोड़ 28 लाख लोगों द्वारा देखा गया था, जिसमें डायना ने अपने विवाहेतर संबंधों से लेकर उनकी बीमारी, उनके बच्चे, मीडिया और ब्रिटेन में राजशाही के भविष्य तक सभी विषयों पर खुलकर बातचीत की थी।

डायन ने अपनी शादी के बारे में बता करते हुए कहा था कि उनकी शादी में सिर्फ तिन लोग थे– जिसमें वह खुद, उनके पति चार्ल्स और उनके लंबे समय के प्रेमी कैमिला पार्कर बोल्स। राजकुमारी डायना ने यह भी खुलासा किया था कि उनके पति राजकुमार चार्ल्स के पार्कर बोल्स के साथ प्रेम संबंधों के बारे में जानकर उनको जो दुख हुआ था, वह बेवफा थी।

डायना और चार्ल्स का औपचारिक रूप से अगस्त 1996 में तलाक हो गया था और इसके ठीक एक साल बाद 31 अगस्त 1997 को पेरिस में एक कार दुर्घटना में उनकी और उनके साथी डोडी फायेद की मौत हो गई थी। नई रिपोर्ट्स में आरोप लगाया गया है कि बशीर ने डायना को बात करने के लिए राजी करने के लिए छलपूर्ण तरीकों का इस्तेमाल किया था, जिसमें दावा किया गया था कि उनके खुद के स्टाफ के सदस्यों को उनकी जासूसी करने के लिए भुगतान किया जा रहा है।

विज्ञापन


पूर्व न्यायाधीश डायसन ने एक बयान में कहा कि 'यह एक महत्वपूर्ण जांच है जिसे मैं सीधे तौर पर शुरू करूंगा। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि यह पूरी तरह से विस्तृत और निष्पक्ष हो।'

बीबीसी ने जांच के लिए संदर्भ की शर्तें निर्धारित की है, जिसमें मुख्य रूप से बशीर की भूमिका पर ध्यान केंद्रित करना है, जो उस समय बहुत कम जाना जाता था, लेकिन अचानक इस साक्षात्कार के बाद वह विश्व स्तर पर प्रसिद्ध हो गया और उसके करियर को एक बड़ी पहचान मिली।

सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित प्रसारक ने कहा कि इसकी नवीनतम जांच एक बार पूरी हो जाने के बाद प्रकाशित की जाएगी। बीबीसी के महानिदेशक टिम डेविस ने कहा कि 'इन घटनाओं के बारे में सच्चाई जानने के लिए बीबीसी दृढ़ संकल्पित है और इसीलिए हमने एक स्वतंत्र जांच शुरू की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें