फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी सांसद की हत्या का केस: पुलिस को घटनास्थल पर सेप्टिक टैंक से मिले मांस के टुकड़े, फॉरेंसिक लैब भेजे

Wed, 29 May 2024 12:46 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश के सांसद के कोलकाता में मृत मिलने के बाद से दोनों ही देश की पुलिस टीम गुत्थी सुलझाने में लगी है। बांग्लादेश के पुलिस जासूसी विभाग के प्रमुख ने कहा कि कोलकाता हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के सैप्टिक टैंक में मांस पाया गया है, उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
बांग्लादेशी जासूसी विभाग प्रमुख हारुन-ओर-राशिद - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के सांसद के कोलकाता में मृत मिलने के बाद से दोनों ही देश की पुलिस टीम गुत्थी सुलझाने में लगी है। बांग्लादेश के पुलिस जासूसी विभाग के प्रमुख ने कहा कि कोलकाता हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के सैप्टिक टैंक में मांस पाया गया है, उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


बांग्लादेश के सांसद जो कि कोलकाता पहुंचने के एक दिन बाद 13 मई से लापता थे। उनकी हत्या को लेकर कई सारे तथ्य सामने आए हैं। उनकी हत्या कोलकाता के एक अपार्टमेंट में की गई, जहां उनके शरीर के टुकड़े कर दिए गए थे। इसके बाद टुकड़ों को प्लास्टिक बैग में पैक करके उनका निपटान किया।

पश्चिम बंगाल सीआईडी ने कहा कि इस मामले के संदिग्ध में से एक मुंबई के कसाई से पूछताछ की गई। उसने कबूल किया कि उसने बांग्लादेशी सांसद के शरीर से सारी खाल उतार ली थी, उसे काट दिया था। पहचान मिटाने के लिए कटे हुए हिस्सों को बारीक र दिया था।
विज्ञापन


वहीं बांग्लादेशी सांसद की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए विशेष जांच दल एसआईटी का गठन किया गया था। बांग्लादेश पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

बता दें कि रविवार को बांग्लादेश के जासूसी विभाग प्रमुख हारुन-ओ-रशीद भारत पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस मामले की पुष्टि तभी हो सकती है जब मांस के नमूनों की रिपोर्ट मिल जाए। 

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सीआईडी की मदद से उस डुप्लेक्स फ्लैट की सीवेज लाइन और सैप्टिक टैंक खोला गया था, उसमें मांस मिला था। जिसे फॉरेंसिक और डीएनए जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कई डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, और हम आरोपी कसाई का बयान भी दर्ज कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद हमने बयान का मिलान बांग्लादेश के आरोपियों के बयान से किया। हमें परिस्थितिजन्य साक्ष्य मिले हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य संदिग्ध की पहचान अख्तरुज्जमां के रूप में हुई। उन्हें संदेह है कि वह संभवत: काठमांडू से दुबई के रास्ते संयुक्त राज्य अमेरिका भाग गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें