फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: पुलिस अधिकारियों ने 54 इस्कॉन सदस्यों को भारत आने से रोका, वैध दस्तावेजों से कर रहे थे यात्रा

Sun, 01 Dec 2024 09:27 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।

सार

Bangladesh: बांग्लादेश के विभिन्न जिलो से आए 54 इस्कॉन सदस्य शनिवार रात और रविवार सुबह सीमा चौकी पर पहुंचे थे। लेकिन घंटों इंतजार के बाद उन्हें बताया गया कि उनको (भारत की) यात्रा की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश सीमा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की आव्रजन पुलिस ने रविवार को बेनापोल सीमा पर दर्जनों इस्कॉन सदस्यों को भारत में प्रवेश करने से रोक दिया। इन सभी के पास वैध यात्रा दस्तावेज थे। लेकिन फिर भी उन्हें वापस भेज दिया गया। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


वैध दस्तावेजों के बावजूद नहीं मिली जाने की अनुमति
'द डेली स्टार' अखबार ने बेनापोल आव्रजन पुलिस के अधिकारी इम्तियाज अहसानुल कादर भुइयां के हवाले से कहा, 'हमने पुलिस की विशेष शाखा से परामर्श किया और उच्च अधिकारियों से निर्देश मिला कि उन्हें (सीमा पार करने की) अनुमति न दी जाए।' भुइयां ने कहा, 'इस्कॉन सदस्यों के पास वैध पासपोर्ट और वीजा थे। लेकिन उनके पास यात्रा के लिए जरूरी विशेष सरकारी अनुमति नहीं थी। ऐसी अनुमति के बिना वे आगे नहीं जा सकते।' 
 
'धार्मिक समारोह में शामिल होने जा रहे इस्कॉन सदस्य'
विभिन्न जिलों से आए 54 इस्कॉन सदस्य शनिवार रात और रविवार सुबह सीमा चौकी पर पहुंचे थे। लेकिन घंटों इंतजार के बाद उन्हें बताया गया कि उनको (पड़ोसी देश की) यात्रा करने की अनुमति नहीं है। इन इस्कॉन सदस्यों में से एक सौरभ तपंदर चेली ने कहा, 'हम भारत में हो रहे धार्मिक समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। लेकिन सीमा अधिकारियों ने हमें सरकारी अनुमति का हवाला देते हुए रोक दिया।' 
विज्ञापन


इस्कॉन के खिलाफ बांग्लादेश में चल रही जांच
यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है, जब बांग्लादेश में इस्कॉन की जांच की जा रही है। देश के प्रमुख हिंदू चेहरे चिन्मय कृष्ण दास की देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई थी। चटगांव में हिंसा के दौरान एक वकील की मौत हो गई थी, जिसके बाद से इस्कॉन पर बांग्लादेश में प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है। इस बीच, बांग्लादेश के वित्त अधिकारियों ने चिन्मय कृष्ण दास सहित सत्रह इस्कॉन सदस्यों के बैंक खातों पर तीस दिनों तक रोक लगाई है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें