प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश यात्रा के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी समूह के नेता शाहजहां चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चट्टोग्राम के हाथजारी इलाके से गिरफ्तार किया। चटगांव कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
बांग्लादेश के एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने जमात नेता और पूर्व सांसद शाहजहां चौधरी को (दक्षिणपूर्वी) चट्टोग्राम में गिरफ्तार किया। जिसके बाद वरिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट शहरयार इकबाल ने पुलिस हिरासत में भेज दिया।
बांग्लादेश के एक अखबार में छपी खबर के मुताबकि, चटगांव जिला पुलिस प्रमुख ने गिरफ्तार नेता के खिलाफ पर्याप्त सबूत होने का दावा किया है। पुलिस ने कहा कि 26 और 27 मार्च को होने वाली हिंसा और बर्बरता में शाहजहां शामिल थे।