फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश पर अमेरिका का रूख: विदेश मंत्रालय बोला- आर्थिक सहयोग जारी रहेगा, हिंसा की निष्पक्ष-पारदर्शी जांच हो

Tue, 06 Aug 2024 03:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लिया। हिंसा बढ़ने के बाद पीएम पद से इस्तीफा देकर शेख हसीना देश छोड़ चुकी हैं। भारत पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। इसी बीच अमेरिका ने भी बांग्लादेश के राजनीतिक हालात पर बयान दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बांग्लादेश को मिलने वाला आर्थिक सहयोग जारी रहेगा। तख्ता पलट के बाद सरकार का स्वरूप क्या होगा, ये केवल देश की जनता ही तय करेगी।

Bangladesh Protest: प्रदर्शन, हिंसा और प्रधानमंत्री के बयान से बिगड़े हालात, बांग्लादेश में कब क्या हुआ?
विज्ञापन
मैथ्यू मिलर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन पर सधी प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया से कहा, हम बांग्लादेश के हालात पर करीबी निगाह बनाए हुए हैं। हमने शेख हसीना के इस्तीफे की घोषणा और देश छोड़कर जाने की खबर देखी है। अमेरिका बांग्लादेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सभी पक्षों से हिंसा से दूरी बनाने की अपील करते हैं। पिछले सप्ताहों में कई जानें गई हैं और हम आने वाले समय में शांति बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। मिलर ने कहा, अमेरिका बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा का स्वागत करता है और हम चाहते हैं सत्ता का हस्तांतरण वहां के कानून के अनुसार हो। नई सरकार के गठन में जनता की कितनी भूमिका

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 'हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जो पिछले कुछ हफ़्तों में हुई हिंसा में घायल हुए हैं। अब अमेरिका हिंसा को समाप्त करने और जवाबदेही तय करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। अंतरिम सरकार के बारे में सभी निर्णय लोकतांत्रिक सिद्धांतों, कानून के शासन और बांग्लादेशी लोगों की इच्छा के सम्मान में किए जाने चाहिए। अमेरिका आर्थिक सहयोग जारी रखेगा
बांग्लादेश को अमेरिकी वित्तीय सहायता के संबंध में विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, वित्त वर्ष 2023 में अमेरिका ने बांग्लादेश को द्विपक्षीय आर्थिक विकास और स्वास्थ्य सहायता के लिए 212 मिलियन डॉलर से अधिक प्रदान किए। हम सहयोग जारी रखना चाहेंगे, क्योंकि ये अमेरिका-बांग्लादेश संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है। अमेरिका ने अगस्त 2017 से रोहिंग्या शरणार्थियों के सहयोग के लिए लगभग 2 बिलियन डॉलर की मानवीय सहायता प्रदान की थी। हिंसा की पारदर्शी जांच के पक्ष में है अमेरिका
विज्ञापन

बांग्लादेश में पिछले कुछ हफ़्तों में हुई हिंसा के संबंध में अमेरिका पूरी और पारदर्शी जांच चाहता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने ये बात कही। तख्तापलट के बाद सैन्य हुकूमत का समर्थन करने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'बांग्लादेशी लोगों की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाना महत्वपूर्ण है। यह देश की जनता ही तय करेगी कि उन्हें किस तरह की लोकतांत्रिक सरकार चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें