फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी डॉक्टर्स की टीम पहुंची बांग्लादेश, कोरोना से लड़ने के लिए मेडिकल स्टाफ को देंगे ट्रेनिंग

Tue, 09 Jun 2020 06:33 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

  • इससे पहले भारत ने भी भेजी थीं 30 हजार टेस्ट किट
  • बांग्लादेश में संक्रमितों की संख्या 68 हजार के पार, मरने वाले 930 हुए  
विज्ञापन
corona in Bangladesh - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और चीन की मदद से बांग्लादेश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने और इससे बचने के एहतियाती उपाय करने की जद्दोजहद में लगा है, लेकिन इस पूरे क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे सामुदायिक संक्रमण से खुद को बचा नहीं पा रहा है।

विज्ञापन


यहां अबतक कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 930 पहुंच चुकी है और 68 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इसे देखते हुए चीन ने अपनी 10 सदस्यीय मेडिकल टीम वहां भेजी है जो वहां के अस्पतालों में जाकर स्थानीय डाक्टर्स को ट्रेनिंग देगी।

इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को 30 हजार टेस्ट किट भेजी थीं।  

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन की टीम देश के तमाम अस्पतालों, क्वारंटीन सेंटर और जांच केंद्रों का दौरा करेगी और मामले बढ़ने की वजह तलाशने के साथ ही स्थानीय लोगों को स्थिति से बेहतर तरीके से निपटने की ट्रेनिंग देगी। इस टीम में चार महिला डॉक्टर भी हैं।
विज्ञापन


चीन की टीम का स्वागत करते हुए बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ ए के अब्दुल मोमेन ने कहा कि किसी भी देश के लिए अकेले इस वैश्विक महामारी से मुकाबला कर पाना संभव नहीं है, इसलिए तमाम देशों की मदद और सहयोग से ही हम इससे निजात पा सकते हैं।

उधर बांग्लादेश में रोजाना कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और एक एक दिन में ढाई से तीन हजार मामले सामने आ रहे हैं।

पिछले महीने भारत की तरफ से 30 हजार आरटी पीसीआर कोविड-19 टेस्ट किट भेजी गई थीं। सार्क कोविड-19 आपातकालीन कोष की तरफ से बांग्लादेश को तीसरी बार मदद पहुंचाई गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेख हसीना के बीच इस बारे में अप्रैल में फोन पर बात होने के बाद भारत ने प्राथमिकता के आधार पर बांग्लादेश को हर तरह की मदद करने का भरोसा दिलाया था। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें