फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश ने मुक्ति संग्राम में पाक का साथ देने वाले लोगों की सूची जारी की

Mon, 16 Dec 2019 03:34 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेख हसीना (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बांग्लादेश ने रविवार को 10,789 रजाकरों (स्वयंसेवकों) की सूची जारी की, जिन्होंने 1971 के मुक्ति संग्राम में पाकिस्तानी सेना का साथ दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुक्ति संग्राम मामलों के मंत्री एकेएम मुजम्मिल हक ने सूची जारी करते हुए कहा कि इसका मकसद नई पीढ़ी को उन लोगों के बारे में बताना है, जिन्होंने देश की आजादी का विरोध किया था।

विज्ञापन


ऐतिहासिक दस्तावेजों के मुताबिक, रजाकर बल पाकिस्तानी सेना का सहायक समूह था, जिसने 1971 के मुक्ति संग्राम में हिंदुओं और राष्ट्रवादी बंगालियों को निशाना बनाया था। माना जाता है कि कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी के शीर्ष नेताओं में से एक एकेएम यूसुफ रजाकर बल का संस्थापक था।

उसे मई, 2013 में मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन 2014 में हिरासत के दौरा दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। प्रधानमंत्री शेख हसीना के मंत्री हक ने बताया कि वास्तविक स्वतंत्रता सेनानियों की संख्या 2.1 लाख से अधिक नहीं है और पूरी सूची 26 मार्च को स्वतंत्रता दिवस पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें