फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: चटगांव-सिलहट बंदरगाह का इस्तेमाल कर सकता है भारत, शेख हसीना की पेशकश; कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

Mon, 20 Mar 2023 03:52 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना ने कहा कि भारत चाहे तो हमारे चटगांव और सिलहट बंदरगाहों का इस्तेमाल कर सकता है। इस कदम से क्षेत्रीय संपर्क बढ़ेगा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ेगा।
विज्ञापन
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत को चटगांव और सिलहट में देश के बंदरगाहों का उपयोग करने की पेशकश की है और कहा है कि इससे संपर्क को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में लोगों के बीच संपर्क बढ़ेगा। भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों से निकटता के कारण चटगांव बंदरगाह एक महत्वपूर्ण रणनीतिक इलाका है।

विज्ञापन


ढाका के एक प्रमुख अखबार ने प्रधानमंत्री हसीना के हवाले से कहा, भारत चाहे तो हमारे चटगांव और सिलहट बंदरगाहों का इस्तेमाल कर सकता है। प्रधानमंत्री हसीना ने कहा कि इस कदम से क्षेत्रीय संपर्क बढ़ेगा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ेगा। खबर में कहा गया है कि इंडिया फाउंडेशन के राम माधव के साथ बातचीत के दौरान हसीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी प्रधानमंत्री हसीना ने भारत को बताया सच्चा दोस्त, कहा- तेल पाइपलाइन से हमारी ईंधन जरूरतों की सुरक्षा होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


माधव ने हसीना के नेतृत्व में बांग्लादेश में सामाजिक आर्थिक प्रगति की सराहना की। रिपोर्ट में उनके हवाले से कहा गया है, 'पड़ोसी देशों के रूप में बांग्लादेश और भारत की अच्छी दोस्ती है और उम्मीद है कि यह संबंध भविष्य में भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें