बांग्लादेश में मॉब लिंचिंग
- फोटो : अमर उजाला
दीपू चंद्र दास की हत्या के मामले में बांग्लादेश पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। मॉब लिंचिंग की इस घटना की निंदा करते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा, 'हम मयमनसिंह में एक हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की घोर निंदा करते हैं। नए बांग्लादेश में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।'