फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश: जमात का नेता गिरफ्तार, पीएम मोदी की ढाका यात्रा के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप

Sun, 16 May 2021 11:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

26 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी की ढाका यात्रा के दौरान कट्टरपंथी संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम ने हिंसा फैलाई थी। इसी आरोप में शाहजहां चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। 
 
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी समूह के एक वरिष्ठ नेता शाहजहां चौधरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मार्च में बांग्लादेश यात्रा के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


शाहजहां चौधरी एक पूर्व जनप्रतिनिधि है। चौधरी को शनिवार को चट्टोग्राम के हाथजारी इलाके से गिरफ्तार किया गया। बाद में चटगांव अदालत के वरिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट शहरयार इकबाल ने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, 'पुलिस ने कल (शनिवार) जमात नेता और पूर्व सांसद शाहजहां चौधरी को हिंसा से संबंध होने की बात सामने आने के बाद (दक्षिणपूर्वी) चट्टोग्राम से गिरफ्तार किया गया और अदालत ने पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में भेज दिया।'
विज्ञापन


'ढाका ट्रिब्यून' ने चटगांव जिला पुलिस प्रमुख के हवाले से कहा, 'हमारे पास भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के विरोध में विरोध प्रदर्शन के दौरान 26 और 27 मार्च को हिफाजत के लोगों द्वारा की गई हिंसा और बर्बरता में शाहजहां की संलिप्तता के सबूत हैं। उन्हें हथजारी पुलिस थाने में दर्ज मामलों में गिरफ्तार किया गया।'

हिंसा में चार लोग मारे गए थे
26 मार्च को चटगांव में हिफाजत समर्थकों, पुलिस और सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़पों में कम से कम चार व्यक्ति मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। मोदी तब बांग्लादेश की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के जन्मशती समारोह में शामिल होने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर ढाका में थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें