फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश: देश विरोधी भाषण देने के आरोप में इस्लामी उपदेशक फिर गिरफ्तार

Thu, 08 Apr 2021 06:18 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, ढाका
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

बांग्लादेश में पुलिस ने 27 वर्षीय एक इस्लामी उपदेशक को देश के विरुद्ध भाषण देने और व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक बार फिर गिरफ्तार किया है। इस बार आरोपी को डिजिटल सुरक्षा कानून (डीएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। मीडिया में आई खबरों में गुरुवार को यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


रैपिड एक्शन बटालियन के निदेशक (कानून एवं मीडिया) कमांडर खानडाकेर अल मोइन ने बताया कि रफीकुल इस्लाम मदनी नामक इस्लामी उपदेशक को उत्तरी बांग्लादेश के नेत्रकोना जिले में उसके पैतृक घर से पकड़ा गया। जानकारी केअनुसार रफीकुल इस्लाम मदनी, सावतुल हीरा मदरसा का निदेशक है।

'द ढाका ट्रिब्यून' की खबर के मुताबिक, 'शिशु वक्ता' के नाम से मशहूर मदनी पर देश के विरुद्ध टिप्पणियां करने के साथ ही अशांति भड़काने के आरोप में डिजिटल सुरक्षा कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब मदनी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा का विरोध करने के लिए ढाका में मदनी के साथ 30 अन्य लोगों को 25 मार्च को गिरफ्तार किया था। उस समय मदनी को कुछ घंटों बाद ही रिहा कर दिया गया था।

मदनी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्लामिक पैरोकार समूह हिफाजत-ए-इस्लाम बांग्लादेश ने उपदेशक को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की है। मदनी इस समूह की केंद्रीय समिति का सदस्य है। हिफाजत नेताओं ने कहा कि अगर मदनी को रिहा नहीं किया गया तो वे जोरदार आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें