बांग्लादेश के इंकलाब मंचों ने शरीफ उस्मान हादी की हत्या पर न्याय की मांग को लेकर 3 से 6 जनवरी तक मार्च शुरू किया। संगठन ने 7 जनवरी तक चार्जशीट दाखिल करने और हत्यारों की पहचान करने की सरकार से मांग की है। चेतावनी दी गई है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन का अंतिम चरण शुरू होगा।
बांग्लादेश में 2024 के जुलाई आंदोलन के दौरान बने जन-सांस्कृतिक संगठन इंकलाब मंचो ने शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। संगठन ने कहा है कि वह आज यानी 3 जनवरी (शनिवार) से 6 जनवरी तक ‘मार्च फॉर जस्टिस’ निकालेगा। शरीफ उस्मान हादी इंकलाब मंचो के संयोजक थे और पिछले साल हुए बांग्लादेश में आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक थे।
क्या है इंकलाब मंचो की मांगें, समझिए
बात अगर अब इंकलाब मंचो की मुख्य मांगों की करें तो मंचो ने सरकार से मांग की है कि हादी की हत्या में शामिल लोगों की पहचान की जाए, 7 जनवरी तक चार्जशीट दाखिल की जाए और जांच व न्याय प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। इतना ही नहीं संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय सीमा तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन का अंतिम चरण शुरू करेंगे।
ये भी पढ़ें:- FBI Disrupted Attack: अमेरिका में नए साल से पहले टली बड़ी साजिश, FBI ने IS के नापाक मंसूबों को किया नाकाम
सरकार को कड़ी चेतावनी
इसी दौरान रैली को संबोधित करते हुए संगठन के सदस्य सचिव अब्दुल्ला अल जाबेर ने कहा कि अगर तय समय में न्यायिक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, तो वे सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि जो सरकार हत्यारों की पहचान नहीं कर सकती, चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकती और जनता को जांच की जानकारी नहीं दे सकती, उसे सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अगर राज्य कानून-व्यवस्था बनाए रखने में और खुफिया एजेंसियां काम करने में असफल रहती हैं, तो ऐसी कमजोर सरकार को देश चलाने का हक नहीं होना चाहिए।
बांग्लादेश में फिर बड़े आंदोनल की आहट?