फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश: दीपू दास हत्याकांड का साजिशकर्ता गिरफ्तार, पूर्व मदरसा शिक्षक यासीन ने ही भीड़ को उकसाया था

Thu, 08 Jan 2026 08:28 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

Dipu Das Murder Case: दीपू चंद्र दास की हत्या 18 दिसंबर को मैमनसिंह जिले में हुई थी। पहले भीड़ ने दीपू को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, फिर उसके शव को पेड़ से लटकाकर जला दिया। इस घटना के बाद अब पुलिस ने मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता यासीन अराफात को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दीपू दास हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाई विद्रोह के प्रमुख चेहरे उस्मान हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश में शुरू हुई नए सिरे से हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस हिंसा में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। ईशनिंदा का आरोप लगाकर भीड़ की ओर से हिंदुओं की नृशंस हत्या की कई चिंताजनक घटनाएं सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 दिनों में छह हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। इस बीच बांग्लादेश पुलिस ने कपड़ा मजदूर दीपू दास की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी यासीन अराफात को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


दीपू दास की हत्या की रची साजिश
जानकारी के अनुसार यासीन अराफात ने ही कथित ईशनिंदा के नाम पर भीड़ को उकसाकर इकट्ठा किया। यासीन अराफात जो कि पूर्व मदरसा शिक्षक है, उसने ही दीपू दास की हत्या की पूरी साजिश रची थी। यासीन को ढाका पुलिस की मदद से डेमरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में सरुलिया से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के फौरन बाद यासीन इलाके से छोड़कर भाग गया और छिप गया था।


ढाका के कई मदरसों में घूमता रहा
यासीन अराफात शेखबारी मस्जिद में इमाम के तौर पर काम कर रहा था और पिछले 18 महीनों से एक मदरसे में पढ़ा रहा था। 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद वो 12 दिनों तक छिप गए। इतना ही नहीं ढाका के कई मदरसों में घूमता रहा और यहां तक कि फर्जी पहचान के तहत सफ्फा मदरसा में पढ़ाने का काम भी हासिल कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-Bangladesh Tensions: बांग्लादेश ने नई दिल्ली, कोलकाता और अगरतला में वीजा सेवाएं रोकीं'; सुरक्षा का दिया हवाला
विज्ञापन


अब तक 21 लोग गिरफ्तार
दीपू दास हत्याकांड में अब तक पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से नौ ने अदालत के समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया है। इस घटना ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर वैश्विक स्तर पर गुस्सा पैदा कर दिया है। भारत में बांग्लादेश के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें