फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FM Momen: बांग्लादेश की सरकार ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा- US की नई वीजा नीति से हमें खतरा नहीं

Thu, 01 Jun 2023 11:43 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डाका

सार

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के लिए उन व्यक्तियों के यात्रा परमिट को प्रतिबंधित करके एक नई वीजा नीति की घोषणा की है, जिन्हें वह दक्षिण एशियाई देश में होने वाले जनवरी 2024 के चुनावों में बाधा डालने के लिए जिम्मेदार मानेगा।
 
विज्ञापन
विदेश मंत्री एके मोमेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने हाल ही में अगले साल दक्षिण एशियाई देश में होने वाले चुनावों को लेकर एक नई अमेरिका वीजा नीति का एलान किया। घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने लगे कि क्या ये वर्तमान सरकार पर निशाना है। इस पर बांग्लादेश की सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस फैसले का सत्तारूढ़ दल अवामी लीग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। विदेश मंत्री एके मोमेन ने बुधवार को कहा कि अमेरिका ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया है। 

उन्होंने कहा कि अमेरिका की नई वीजा नीति का अवामी दल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अवामी दल लोकतांत्रिक और लोगों में विश्वास रखता है। बता दें, अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के लिए उन व्यक्तियों के यात्रा परमिट को प्रतिबंधित करके एक नई वीजा नीति की घोषणा की है, जिन्हें वह दक्षिण एशियाई देश में होने वाले जनवरी 2024 के चुनावों में बाधा डालने के लिए जिम्मेदार मानेगा।

बांग्लादेश विदेश मंत्री ने बिना किसी का नाम लिए बिना कहा कि ये नीति उन लोगों पर भारी पड़ेगी, जो दंगा, आगजनी और तबाही का सहारा लेते हैं, उनके नेतृत्व को सतर्क रहने की जरूरत है। एके मोमेन ने आगे कहा कि आप जानते हैं कि वे कौन हैं। 

स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव 

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने हाल ही में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण राष्ट्रीय चुनाव कराने के बांग्लादेश के लक्ष्य का समर्थन करने के लिए आप्रवासन और राष्ट्रीयता अधिनियम की धाराओं के तहत एक नई वीजा नीति की घोषणा की जा रही है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- US: एशियाई देशों के लोकतांत्रिक चुनावों को लेकर सख्त हुआ US, बांग्लादेश के चुनाव पर खास नजर, दी यह चेतावनी
 

बांग्लादेशी अधिकारी पर भी तलवार

ब्लिंकन ने कहा कि अगर किसी भी बांग्लादेशी को लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया में खलल डालने का दोषी पाया गया तो अमेरिका इस नीति के तहत उस व्यक्ति का वीजा प्रतिबंधित कर सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस नीति के दायरे में वर्तमान और पूर्व बांग्लादेशी अधिकारी, सरकार समर्थक और विपक्षी राजनीतिक दलों के सदस्य, कानून प्रवर्तन एजेंसियां, न्यायपालिका और सुरक्षा सेवाओं के सदस्य भी आएंगे।

चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में हों

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश विभाग के अनुसार, अमेरिका ने 3 मई को इस फैसले के बारे में बांग्लादेशी सरकार को सूचित किया था। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में लोकतंत्र को आगे बढ़ाने की मांग करने वाले सभी लोगों को अपना समर्थन देने के लिए इस नीति की घोषणा कर रहे हैं। बता दें, ब्लिंकन की घोषणा विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के आने के एक सप्ताह बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि वाशिंगटन बांग्लादेश के अगले चुनावों में किसी विशेष पार्टी की भागीदारी के बारे में चिंतित नहीं था, लेकिन चाहता था कि चुनाव निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हों।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें