फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: ढाका के शॉपिंग मॉल में लगी आग, दमकल कर्मी और सेना की टीम मदद में जुटी

Sat, 15 Apr 2023 02:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले ही महीने मध्य ढाका के एक बाजार में गैस पाइपलाइन में गड़बड़ी के कारण विस्फोट होने से 23 लोगों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन
Shopping mall - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शनिवार सुबह एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई। यह आग सुबह के पौने छह बजे बजे के करीब लगी, जिसमें हजारों दुकाने भी जलकर राख हो गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई सूचना फिलहाल नहीं मिली है। 
विज्ञापन


 न्यूमार्केट पुलिस थाना प्रमुख शफीकुल गनी साबू ने बताया कि आग न्यूमार्केट और ढाका कॉलेज के बीच स्थित शॉपिंग सेंटर ‘न्यू-सुपरमार्केट’की दूसरी मंजिल पर लगी थी, लेकिन तेजी से आग ने अन्य मंजिलों को भी अपने चपेट में ले लिया। इस आग को राहत पाने में दमकल की 28 यूनिट के अलावा थल सेना, नौसेना और वायु सेना की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है। 

आग को बुछाने के लिए 'बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश' की 12 पलटनों को भी तैयान किया गया है। अग्निशमन सेवा के सहायक उप निदेशक शाहजहां सिकदर ने बताया- "फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस आग में किसी के हताहत होने की भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।"
विज्ञापन


बांग्लादेश में गैस सिलेंडर फटना या बिजली की तारों में गड़बड़ी के कारण इमारतों में आग लगना और विस्फोट होने की घटनाएं सामन्य हैं। पिछले ही महीने मध्य ढाका के एक बाजार में गैस पाइपलाइन में गड़बड़ी के कारण विस्फोट होने से 23 लोगों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें